राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यायल, भोपाल के विधि स्नातक

कैरियर Oct 13, 2023

भोपाल,  अक्टूबर 2023

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम

खबर नेशन/ Khabar Nation

राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यायल (एनएलआईयू) भोपाल के विधि स्नातक विद्यार्थियों द्वारा मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल का अध्ययन भ्रमण गुरूवार, 12 अक्टूबर, 2023 को किया गया। विद्यार्थियों के 30-30 के दो समूहों ने मानव अधिकार आयोग कार्यालय का भ्रमण किया एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। आयोग के सभाकक्ष में विद्यार्थियों का परिचय हुआ। इसके उपरान्त आयोग के गठन एवं कार्यप्रणाली के सम्बन्ध मे शोध अधिकारी संजय विश्वकर्मा द्वारा जानकारी दी गई। तत्पश्चात आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री बी.बी. शर्मा, उपसचिव श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। आयोग में पदस्थ पुलिस अधीक्षक एम.एल. चैरसिया, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गुरू एवं श्री सुनील कुमार लाटा द्वारा प्रोजेक्टर पर पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध मे डिमान्सट्रेशन दिया गया। ए.डी.जी. श्री शर्मा द्वारा विभिन्न केसेस के माध्यम से एफआईआर, गिरफ्तारी, अभिरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्याार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएलआईयू, भोपाल के सहायक प्राध्यापक श्री आयुष जायसवाल उपस्थित रहे। 

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:

Next

राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यायल, भोपाल के विधि स्नातक


Related Articles


Leave a Comment