जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने दिव्यांग युवक को प्रदत्त कराई ट्राई साइकिल ट्राई साइकिल पाने भटक रहा था युवक

कैरियर Sep 20, 2023

कटनी : बुधवार, सितम्बर 20, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (19 सितंबर)- दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति के विकास और उसके जीवन यापन में बाधा न बने, इसके लिए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनकी हर संभव मदद की जा रही है।कलेक्टर की सहृदयता देख भावुक हुआ संदीप ग्राम पौनिया तहसील स्लीमनाबाद ब्लॉक ढीमरखेड़ा निवासी दिव्यांग संदीप श्रीवास पिछले कई दिनों से ट्राई साइकिल पाने के लिए दर दर भटक रहा था, लेकिन उसे उचित मदद नहीं मिल पा रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही कलेक्टर श्री प्रसाद तक पहुंची, उन्होंने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग द्वारा संदीप श्रीवास को जैसे ही ट्राई साइकिल मिली, वह भावुक हो उठा। डबडबाई आंखों के साथ उसने कलेक्टर श्री प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment