24 घंटे में आरोप साबित करें, नहीं तो मानहानि का मुकदमा करूंगा - सज्जन सिंह वर्मा
भोपाल, 18 जुलाई 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज देवास में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया द्वारा उनके ऊपर लगाए गए रुपए लेने के आरोप पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पैसों के लेनदेन का जो आरोप अटारिया परिवार ने लगाया है, वह उसके सबूत पेश करें, 24 घंटे के अंदर यदि इस बात के पुख्ता सबूत नहीं देते हैं तो सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष के ऊपर मानहानि का मुकदमा करूंगा। श्री वर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा पवित्र राजनीति की है, इतने बड़े-बड़े पदों पर रहने के बाद भी कभी कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे| जो पवित्र राजनीति करता है उसके लिए जनता ही सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जानबूझकर इस पूरे मामले में झूठे आरोप लगवाए गए हैं अगर इन आरोपों में सच्चाई है तो इसके प्रमाण जरूर जनता के सामने आना चाहिए|
श्री वर्मा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सत्ता की लोलुपता, पद की लोलुपता और दोगलेपन की पराकाष्ठा देखने को मिली| एक छोटे से परिवार को मैंने अपना पसीना बहाकर राजनीति में खड़ा किया, वह अपने लालच के लिए पार्टी बदल दिए, लेकिन भाजपा और शिवराज के इशारे पर मुझ पर झूठे आरोप लगाना यह मन को बड़ी पीड़ा देता है| श्री वर्मा ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर राजनीति को कलंकित नहीं करना चाहिए| 50 लाख रुपए की राशि काफी बड़ी होती है, मैं इस प्रकरण की जांच के लिए आयकर विभाग, लोकायुक्त को भी पत्र लिखूंगा कि सरकारी नौकरी में रहते हुवे वह यह राशि वह कहां से लाए। इस मामले की जांच इसलिए भी होना चाहिए ताकि राजनीति में अपने स्वार्थ के लिए कोई किसी दूसरे व्यक्ति का चरित्र हनन ना कर सके|
टीआई वास्कले के कि कर्म परायणता को हमेशा याद किया जाएगा
श्री वर्मा ने नेमावर टीआई वास्कले के दुखद निधन पर आज पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की| श्री वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय वास्कले ने पूरे पुलिस विभाग के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है| आमजन की सुरक्षा के लिए खुद के प्राणों की आहुति दे दी| ऐसी कर्तव्य परायणता बहुत कम देखने को मिलती है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वास्कले के नाम पर बहादुरी पुरस्कार शासन को घोषित करना चाहिए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999