सदस्यता अभियान बनेगा चुनाव जीतने का सबसे बडा आधार- विष्णुदत्त शर्मा

हर प्रकोष्ठ सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करे - हितानंद
17 प्रकोष्ठों की वर्चुअली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी ने दिया मार्गदर्शन

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के अलग अलग वर्गों तक योजनाएं पहुंचाकर उन्हें सशक्त किया है। समाज का हर व्यक्ति आज भारतीय जनता पार्टी से जुडने के लिए आतुर है, हमें सिर्फ उन तक पहुंचने की जरूरत है। हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुडे इसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों की है। सभी प्रकोष्ठ पार्टी के सदस्यता अभियान से समाज के हर वर्ग को जोडने का काम करे। सदस्यता अभियान विधानसभा चुनाव में हमारी जीत का सबसे बडा आधार है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पार्टी के 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक, सह संयोजक और प्रकोष्ठों की सदस्यता अभियान टोली को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश मंत्री, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

कोई भी वर्ग सदस्यता अभियान से अछूता न रहे - विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल बना है तो इसके पीछे सबसे बडी ताकत उसके कार्यकर्ता है। हमारी यह ताकत और बढे इसके लिए पार्टी ने सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। समाज का कोई भी वर्ग सदस्यता अभियान से अछूता न रहे इसकी जिम्मेदारी अलग अलग वर्गों में काम कर रहे प्रकोष्ठों की है। उन्होंने कहा कि नवमतदाताओं को इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक जोडें। साथ ही अपनी क्षमता और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करें और सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर 7000-230-230 पर मिस्ड कॉल भी करवाएं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रूपए कम करने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहना योजना में 250 बढाए है। यह दोनों निर्णय रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को भाजपा सरकार की ओर से उपहार है। इन निर्णयों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

प्रकोष्ठ नए सदस्य बनाकर पार्टी के विस्तार में सहायक सिद्ध हो - हितानंद

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ता आधारित है। पार्टी के विस्तार में हर प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। सदस्यता अभियान के माध्यम से हर प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करे। बूथ और पन्ना पर हमारा मजबूत संगठन है। हर प्रकोष्ठ अपनी भूमिका निभाते हुए नीचे स्तर तक इस अभियान को पहुंचाएं और नए सदस्य बनाकर पार्टी के विस्तार में सहायक सिद्ध हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। इसी तरह हमारे सदस्यता अभियान से कोई भी वर्ग न छूटे।

प्रकोष्ठों के हर दिन के कामकाज की होगी समीक्षा - रजनीश अग्रवाल

पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विस्तार में प्रकोष्ठो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी तरह सदस्यता अभियान को गति देने में भी प्रकोष्ठ की अपनी एक अलग भूमिका है। उन्होंने कहा कि 17 प्रकोष्ठों को अलग-अलग सदस्यता लक्ष्य निर्धारित किए गए है, साथ ही प्रतिदिन करणीय कार्य भी बताएं गए है। सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रकोष्ठों के हर दिन के कामकाज की भी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले वर्गों को भारतीय जनता पार्टी से जोडने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment