मऊगंज जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

रीवा : , सितम्बर , 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी वृत्त  मऊगंज में कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 13 प्रकरणों में 131 देशी प्लेन मदिरा,70 पाव गोवा एवम 1710 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 88 हजार 715 रुपए है                

कार्यवाही के दौरान ग्राम पटेहरा  में बंसी साकेत  के रिहायशी मकान से 55 देशी प्लेन मदिरा तथा 26 गोवा व्हिस्की,अमृत लाल साकेत  रिहायशी मकान से 51पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 24 पाव गोवा विस्की, ग्राम हरई मे सीता कली के रिहायशी मकान से 25 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 20 पाव गोवा व्हिस्की,ग्राम बदौर मे राजवती सिंह के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा रामदेव सिंह के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम बहेरा ढावा मे आरती कोल के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम हर्रई मे अरुना साकेत के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम चिरहा टोला मे लल्लू रावत के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम हर्रई प्रताप मे वंश राज सिंह के रिहायसी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन,ललिता साकेत के रिहायशी  मकान से 100  किलोग्राम महुआ लाहन,रघुराई साकेत के रिहायशी मकान से 300 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम दुधमनिया मे लक्ष्मी साकेत के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,ग्राम बदुआर मे बाबूलाल सिंह के रिहायशी मकान से 400 किलोग्राम महुआ लाहन,बरामद  कर प्रकरण कायम किये गये।           

सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल आरक्षक  वेदप्रकाश तिवारी, अखिलेश शुक्ला,महिला आरक्षक  पूनम अग्रवाल उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment