कांग्रेसजनों के विधानसभा चुनाव के लिए करीब 5000 बायोडाटा प्राप्त हुये

कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेन्द्र सिंह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार लल्लू नेे प्रदेश भर के कांग्रेस के दावेदारों से मुलाकात कर उनके बायोडाटा लिये

भोपाल,   सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज अभा कांग्रेस द्वारा नियुक्त कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेन्द्र सिंह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश भर के विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों और उनके समर्थकों से मुलाकात कर रायशुमारी की, दावेदारों ने श्री सिंह को अपनी दावेदारी को लेकर अपने बायोडाटा सौंपे। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों का मुलाकात का दौरा चलता रहा। प्रदेश भर से मिलने आये दावेदारों के करीब 5000 बायोडाटा श्री सिंह को प्राप्त हुये।
कांग्रेस उम्मीदवारों की दिन भर चली इस मुलाकात में हजारों कांग्रेसजनों ने अपनी दावेदारी के लिए आवेदन किये हैं। प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस के प्रति दिखाई दे रहा है और उम्मीदवारी के लिए उत्साह का माहौल बना हुआ है, उससे प्रतीत होता है कि प्रदेश का आमजन पूरी तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आतुर है और कमलनाथ जी को फिर प्रदेश के मुखिया के रूप में देखना चाहती है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों, झूठ, फरेब और झूठी घोषणाओं, छल, कपट से व्यथित और दुखी है। प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महिलाओं पर अत्याचार, अजा-अजजा वर्ग पर अत्याचार से प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है।
भाजपा के पास अब बौखलाहट, प्रपंच के अलावा कुछ नहीं बचा है, कितनी भी घोषणाएं कर ले शिवराज जी लेकिन जनता अब उनके चेहरे और भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है। प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 150 से अधिक सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर एक मजबूत और सशक्त सरकार बनाकर प्रदेश में नया इतिहास रचेगी, जिसका जनता को भी बेसब्री से इंतजार है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment