प्रदेश संगठन महामंत्री ने इंदौर में किया घर-घर जनसंपर्क

पदाधिकारी एवं कार्यकताओं घर-घर दस्तक देकर बताई सीएए की हकीकत
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून के दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान रविवार से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हुआ। प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने घर-घर संपर्क कर सीएए के समर्थन में टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काॅल करवाएं और सीएए की जानकारी का पत्रक भेंट किया। इंदौर में वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के साथ पार्टी नेताओं ने घर-घर संपर्क किया।
इंदौर के क्षेत्र कं्र 5 में आयोजित घर-घर जनसंपर्क अभियान के दोरान पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश में शरणार्थियों के रूप में जीवन यापन कर रहे पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। इस कानून से देश में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति के अधिकारों और सुविधाओं में कहीं कोई कमी नहीं आयेगी और ना ही देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता जायेगी। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक महेन्द्र हार्डिया ने भोलाराम उस्ताद मार्ग से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता उपस्थित थे। विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, विधायक श्री रमेश मेंदोला ने खालसा चैक से घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी एवं उक्त कानून के समर्थन में 12 जनवरी को चिमनबाग पहुंचने का सभी से आग्रह किया। क्षेत्र कं्र 3 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, विधायक आकाश विजयवर्गीय, हरदौन बाबा मंदिर अहिल्या पल्टन से जनसंपर्क प्रारंभ किया। क्षेत्र कं्र 4 में पूर्व महापौर डाॅ. उमाशशि शर्मा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने वार्ड कं्र 83 कमल लडड्डाजी के निवास गुमाश्ता नगर में जनसंपर्क किया।
छतरपुर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद बीडी शर्मा ने जिले के सभी मंडलों में घर-घर संपर्क किया। घर-घर संपर्क कर उन्हें भारतीय नागरिकता कानून के संबंध में सही एवं उपयुक्त जानकारी दी गई। पूर्व मंत्री ललिता यादव ने राधेपुर बरकोहा एवं थरा क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
दतिया के वार्ड क्रमांक 1 सेवड़ा चुंगी एवं आसपास के क्षेत्र में पूर्व मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने सीएए के विषय को लेकर घर-घर संपर्क किया। ग्वालियर के वार्ड नंबर 47 में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के भगतसिंह मंडल के वार्ड क्रमांक 27 में सीएए के समर्थन में जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया जी ने ग्वालियर विधानसभा के सेवा नगर क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में घर घर पहुंच कर संपर्क किया। सागर के खिमलासा में सांसद राजबहादुर सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया एवं सीएए के समर्थन में नागरिकों को जागरूक करने हर घर संपर्क किया।