राहुल गांधी झूठ की दुकान के मैनेजर, कमलनाथ झूठ के सेल्समैन हैं : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा-राहुल गांधी मध्यप्रदेश में वोट नहीं, झूठे वचन पत्र के लिए माफी मांगे
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकारों के काले कारनामे मध्यप्रदेश में गिना रहे हैं

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। राहुल गांधी बात मोहब्बत की करते हैं, लेकिन असलियत में वो झूठ की दुकान चला रहे हैं, मध्यप्रदेश आकर भी वो सिर्फ झूठ ही बोलते हैं। शहडोल के ब्यौहारी में महिला अपराध और आदिवासियों को लेकर वे सिर्फ झूठ बोलकर चले गए। दरअसल राहुल बाबा कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारों द्वारा किये जा रहे काले कारनामों को मध्यप्रदेश में गिना रहे हैं, क्योंकि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 20 साल में जनकल्याण और विकास के जो कार्य हुए हैं उसमें हर वर्ग खुशहाल है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कही।              
  श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटा है, राहुल गांधी भी मध्यप्रदेश को बांटने के लिए आए थे। उन्होंने कहा आगे कहा कि राहुल बाबा झूठ की दुकान के मैनेजर हैं और कमलनाथ झूठ के सेल्समेन, दोनों मिलकर मध्यप्रदेश में झूठ बेच रहे हैं। राहुल बाबा मध्यप्रदेश की जनता से कमलनाथ की करप्शन, कमीशन और क्राइम वाली 15 माह की सरकार के कुकर्मों के लिए माफी मांगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 के चुनाव के समय मध्यप्रदेश आकर किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, और कहा था यदि 10 दिन में कर्जमाफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा, लेकिन सच्चाई इसके उलट है न तो कांग्रेस की सरकार कर्जा माफ कर सकी और न ही मुख्यमंत्री बदल सकी। इसलिए मध्यप्रदेश की जनता ने सवा साल में ही कांग्रेस की सरकार बदल दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा महिलाओं के लिए झूठी गारंटी देने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को आहार अनुदान के तहत मिलने वाले 1000 रुपए बंद करने वाले आज किस मुंह से महिलाओं के विकास की बात कर रहे हैं। राहुल बाबा जवाब दें आखिर क्यों आदिवासी बहनों के हक छीना, क्यों किसानों की कर्जमाफी न करके उन्हें डिफाल्टर बनाया? क्यों 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का युवाओं से झूठा वादा किया? राहुल गांधी जी आपने और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बस छलने और ठगने का काम किया है, आप वोट नहीं मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगिये।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment