बेटियों, बहनों के सशक्तीकरण के लिए अभूतपूर्व काम कर रही मध्यप्रदेश सरकारः प्रभात झा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने विजयराघवगढ़ के बरही में सभा को संबोधित कर मांगा जनता का आशीर्वाद

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार बेटियों और बहनों के सशक्तीकरण और बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं, जिनके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने विजयराघवगढ़ के बरही में विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रथ सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को यात्रा प्रभारी एवं सांसद श्री गणेश सिंह ने भी संबोधित किया।

बेटियों की पढ़़ाई से लेकर शादी तक की चिंता करते हैं मुख्यमंत्री

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है । उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की, जिसका लाभ आज प्रदेश की लाखों बेटियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई और उनकी शादी तक की चिंता करते हैं। इसके लिए उन्होंने कन्यादान योजना शुरू की है। कुछ समय पहले उन्होंने लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसका लाभ प्रदेश की 1.32 करोड़ से अधिक बहनों को मिल रहा है, उनके खातों में हर माह राशि जमा हो रही है। उन्होंने घोषणा की है कि जिन लाड़ली बहनों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास दिया जाएगा। वहीं, लाडली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के लिए भी आज से पंजीयन शुरू हो गए हैं। श्री झा ने सभा में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं से आग्रह किया कि इन योजनाओं का लाभ हमारी बेटियों और बहनों को लगातार मिलता रहे, इसके लिए आप भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दीजिए।

योजनाओं के द्वारा हर वर्ग का जीवनस्तर उठाने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकारः गणेश सिंह

सभा को संबोधित करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, मुख्यमंत्री स्वयं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की चिंता करते हैं। उन्होंने भांजे भांजियों, लाड़ली बहनों, बुजुर्गों, किसानों सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर सभी का जीवनस्तर उठाने का प्रयास किया है। इसी का परिणाम है कि जन आशीर्वाद यात्रा जहां भी जा रही है, लाड़ली बहनों के साथ बुजुर्गों, किसानों और हर वर्ग के लोगों की भीड़ उसके स्वागत के लिए उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने जन - जन से  नाता जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, मध्यप्रदेश देश में कृषि उत्पादन के मामले में अग्रणी राज्य बन गया है।  2003 के पहले प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 46 लाख हेक्टेयर हो गया है। बिजली कटौती से मुक्ति मिली है और सड़कों का विकास हुआ है। गांव गांव प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से अच्छी सड़कें बनाई गई हैं साथ ही जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के इस सिलसिले को बनाए रखने के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।

बिलुहरी में ली पत्रकार वार्ता

जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा, यात्रा के प्रभारी एवं सांसद श्री गणेश सिंह ने बिलुहरी में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के 20 वर्षों का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया गया। पत्रकार वार्ता में विजराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी एवं श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ी यात्रा

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को विजयराघवगढ़ विधानसभा के बिलुहरी से हुआ। यात्रा निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू हुई । पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों गूंज के साथ यात्रा वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं सांसद श्री गणेश सिंह ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए जनता से भाजपा को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment