घर-घर जाकर एकत्रित कर रहे मिट्टी और चावल - श्री राकेश सिंह तोमर

मुरैना : , सितम्बर , 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुरैना   सितम्बर 2023/    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आजादी अमृत महोत्सव के तहत "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम ग्राम पंचायत पिपराई में कलश यात्रा आयोजित कर मिट्टी संकलित की। नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्री राकेश सिंह तोमर ने "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के बारे में बताया कि गाॅव में कलश यात्रा निकालकर घर-घर से चावल एवं मिट्टी एकत्रित की जा रही है। यह मिट्टी राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम दिल्ली में भेजी जायेगी। इस अवसर पर समाज सेवी विशन सिंह तोमर, प्रधान अध्यापिका श्रीमती शशी गौर, संगीता सिकरवार रमेशचन्द्र दिनकर, एम.एस. अर्गल, विनोद सिकरवार, राघवेन्द्र सिंह आदि शिक्षकगण, दिलीप सुमन, रामविलास शर्मा, मोहर सिंह गुर्जर, शैलेन्द्र गुर्जर, शुभम पिप्पल, हलुकाराम कर्ण राजपूत, अतुल, कृष्णा, आयुष, रोहित आदि सभी उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment