भाजपा सही मायनों में आदिवासियों की हितैषी है

कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, भाजपा ने इस वर्ग से राष्ट्रपति बनाया- विष्णुदत्त शर्मा

आदिवासी समाज ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है जिसे कांग्रेस ने भुला दिया - प्रह्लाद पटेल

प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री ने बडवानी जिले की विधानसभाओं में लिया जनता का आशीर्वाद

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह -जगह आदिवासी बंधुओं ने किया परम्परागत तरीके से स्वागत

खबर नेशन/ Khabar Nation

बडवानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार को खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने दोंदवाड़ा-मोयदा, मोयदा-खड़ीखम, तलाव, निवाली में जनता का आशीर्वाद लेकर रथ सभाओं और जनसभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की जनता से अपील की। बडवानी जिले विधानसभाओं के गाँव में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर जगह- जगह आदिवासी बंधुओं ने परम्परागत तरीके से स्वागत किया। यात्रा के दौरान पानसेमल में केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए। पानसेमल में केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने सभा को संबोधित किया।

भाजपा सरकार जनजातीय नायकों की स्मृतियों को चिरस्थायी बना रही

पलसूद बस स्टैंड चौराहे पर श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया लेकिन कभी आदिवासी भाई-बहनों की चिंता नहीं की। मुझे गर्व है कहने में कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, यहां तक की देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले जनजातीय महानायकों के योगदान को भुला दिया था। भाजपा सरकार जनजातीय नायकों को सम्मान देकर उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बना रही है।

कमलनाथ के पीए के यहां करोड़ों रुपये पकड़े गए थे, वो किसके थे?

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बडवानी के सिलावद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि “हम केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुँचते हैं“। मैं पूछना चाहता हूँ कांग्रेसियों से कि गरीब जनता के 85 पैसे खाने वाले वो कौन लोग थे ? कमलनाथ के पीए के यहां करोड़ों रुपये पकड़े गए थे, वो किसके थे? उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कहने में कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर गरीब का जन-धन खाता खोलकर बिचौलियों को समाप्त कर दिया। आज 1 हजार रुपये केन्द्र सरकार भेजती है तो 999 नहीं, पूरे 1 हजार रुपये की खाते में आते हैं। इसलिए आपके आशीर्वाद से देश और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार और भाजपा का विधायक चाहिए।

भाजपा सही मायनों में आदिवासियों की हितैषी है

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने केवल राज किया है विकास की चिंता नहीं। लेकिन अब केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाकर लागू की है कि गरीबों को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सही मायनों में आदिवासियों की हितैषी हैं, इसका एक उदाहरण इसी बात से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी समाज की बहन को देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो वैक्सीन का भी विरोध किया था। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने जो योजना बना कर काम किया और हर घर- हर गरीब को जो मदद दी है वह एक दुनिया के लिए एक बड़ा उदाहरण है।

आप भाजपा का विधायक बनाएं विकास की जिम्मेदारी हमारी - प्रह्लाद पटेल

सभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए आदिवासी समाज ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है जिसे कांग्रेस ने भुला दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने सभी आदिवासी शहीदों को सम्मान देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसान की क्या समस्या होती है यह अच्छे से जानता हूं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। यहां तक की पीने के पानी के लिए भी ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार हर घर में नल से जल पहुंचा रही हैं। आदिवासी समाज ईमानदार और स्वाभिमानी है वह मेहनत करके खाता और कमाता है। उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा भाजपा सरकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस विधायक ने इस क्षेत्र के विकास कार्य को रोका है लेकिन अब  विकास नहीं रुकेगा बस आप भाजपा विधायक बना कर भोपाल भेजे, इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भाजपा की हैं।

कामों के आधार पर भाजपा आपसे आशीर्वाद लेने आई -गजेन्द्र पटेल

सांसद श्री गजेन्द्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पानसेमल विधानसभा में विकास के अनेक काम किए हैं। जनता के लिए भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं उन कामों के आधार पर आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आपसे आशीर्वाद लेने आई है। यहां भाजपा का विधायक नहीं होने से विकास के कामों में कई दिक्कतें आती हैं। इसलिए आवश्यक है कि पानसेमल के विकास के लिए यहां भाजपा का विधायक हो। सभा को मंत्री श्री प्रेम पटेल, जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी ने भी संबोधित किया। मंच पर श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री अन्तर सिंह आर्य, श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्री सावन सोनकर, श्री दीपक जैन, श्री सुभाष पटेल, श्री कन्हैया सिसोदिया, श्री भैरव सिंह गोले, श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री दीवान सिंह पटेल आदि मौजूद थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment