जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 13 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 13 सितंबर को अनूपपुर जिले के कोतमा सिमरिया चौक से प्रारंभ होगी। उसके बाद यात्रा भानूमाड़ा, दारसागर, बरबसपुर, चोलना, खूंटा टोला, जतहरी, बिलिया फाटक, बस्ती वार्ड, जमुडी, सजहा राजेन्द्र ग्राम, लीला टोला, बेनीबारी, सरई, अमरहा, भमरहा, सिंहपुर होते हुए शहडोल पहुंचेगी। यात्रा में प्रभारी श्री गणेश सिंह, सांसद श्रीमती रीति पाठक एवं श्रीमती हिमाद्री सिंह शामिल रहेंगी।
यात्रा क्रमांकः-2-  महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 13 सितंबर को बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लांझी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा वारासिवनी, खैरलांजी, कटंगी होते हुए सिवनी पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यात्रा क्रमांकः-3-  इंदौर संभाग की यात्रा 13 सितंबर की सुबह धार जिले के गणपुर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा माण्डवी, डोगरगांव, सिघाना, बोरूद, देदला, मनावर, लुन्हेरा, अवलदामान, गंधवानी होते हुए वासली पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-4-  मालवा क्षेत्र की यात्रा 13 सितंबर की सुबह राजगढ़ से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा दण्डजोड, कलीखेडा, टॉडी कला, हिरनखेडी, काली पीठ, खेड, आम्बा, सिदुरिया, काचरी, ब्यावरा, मलावर जोड, गरिया, नरसिंहगढ़, बैरसिया छोटा, भडावर, बोडा होते हुए पचौर पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-5-  ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 13 सितंबर को ग्वालियर ग्रामीण से प्रारंभ होकर भितरवार, पोहरी विधानसभा होते हुए शिवपुरी पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं श्रीमती बेबीरानी मौर्य शामिल रहेंगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment