‘मैं ही जीतूंगा’ हर कार्यकर्ता को लेना होगा इस मंत्र का संकल्पः नरोत्तम मिश्रा

जन आशीर्वाद यात्रा के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में गृहमंत्री ने भरा जोश

खबर नेशन/ Khabar Nation

सतना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सतना से रवाना हुई। इससे पूर्व यात्रा में शामिल प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री गणेशसिंह एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जो देवतुल्य संगठित कार्यकर्ताओं का संगठन है। हमारी पार्टी राष्ट्र प्रेम की विचारधारा पर चलती है और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हमें ‘मैं जीतूंगा’ की सोच दिमाग से निकाल देना है। इसकी बजाय हमें यह संकल्प लेकर आगे बढ़ना है कि ‘मैं ही जीतूंगा’।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment