व्यवस्था सुधार पर ध्यान नहीं, रैंकिंग सुधारने बना ली योजना

 


-नपा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अब्बल लाने के लिए कार्य योजना तैयार
देवेंद्र वैश
होशंगाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की रैंकिंग सुधार के लिए नगर पालिका ने अभी से योजना बना ली है। लेकिन शहर की व्यवस्था सुधार कैसे करना है इसकी सटीक योजना नगर पालिका के पास नहीं है। इससे रैंकिंग में सुधार करना मुश्किल हो जाएगा। गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए नगर पालिका ने एक साल पहले (2019) में ही रैंकिंग सुधार की कार्य योजना बना ली थी। शहर में  स्वच्छता के नाम पर जमकर वादे और खरीदी करके लोगों की अपेक्षाएं बढ़ाई। लेकिन जब 20 अगस्त को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रिपोर्ट आई तो जिले की देश में रैंकिंग 228 स्थान गिरकर 315वें स्थान पर पहुंच गई। पिछले साल देश में रैंकिंग 87 स्थान पर थी। अब एक बार फिर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अब्बल आने सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वार्ड सुपरवाइजर और स्वच्छता से जुड़े कर्मचारियों को कार्य योजना के अनुसार अभियान में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों के कूड़ा को उठाना, सफाई कार्य करना, घर घर कचरा क्लेक्शन की निगरानी करना एवं कचरे का पृथक्करण कार्य करने कहां गया है। वही वार्ड वासी द्वारा गंदगी करने पर जुर्माना कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। कार्यशाला के दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

*इन व्यवस्थाओं के सुधार पर ध्यान नहीं*
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका समस्याओं के समाधान और सेवाओं को सुधारने में पिछड़ा है। सफाई में लगातार लापरवाही बढ़ती गई। जगह जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगने पर भी नियमित सफाई नहीं हुई। सड़कों पर कचरा फेंकने और गंदगी मचाने वालों पर कार्रवाई में ढील दी गई। ट्रेचिंग मैदान के निपटारे की व्यवस्था भी नहीं की गई। नाले नालियों और शहर की सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया। इससे भी साफ-सफाई बाधित हुई। अब फिर नगर पालिका स्वच्छता में रैकिंग सुधार के दावे कर रही है लेकिन व्यवस्था सुधारने को लेकर नई पहल नजर नहीं आ रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि आगामी थेमेटिक कार्रवाई में स्रोत पर पृथक्करण कार्य जिसमें घरेलू हानिकारक अपशिष्ट डायपर और सेनेटरी पैड के भंडारण व निपटान पर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment