कांग्रेस ने जनहितैषी योजनाएं बंद की, भाजपा ने उन्हें फिर से चालू किया – सिलावट

बरसते पानी में जनता ने दिया यात्रा को आशीर्वाद

बुरहानपुर में हुआ यात्रा का जोरदार स्वागत, जनता ने की पुष्पवर्षा

खबर नेशन/ Khabar Nation

बुरहानपुर। खण्डवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंची। बरसते पानी में कार्यकर्ता यात्रा के साथ चल रहे थे, तो वहीं जनता भी भीगते हुए यात्रा का स्वागत कर रही थी। यात्रा में शामिल मंत्री, सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधि जगह जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह बढाते हुए ढोलक की थाप पर नागरिकों और जनजातीय कलाकारों के साथ नाच रहे थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे। बुरहानपुर पहुंची यात्रा का शहर में जगह जगह मंचों से पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ।
जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 3 शुक्रवार को नेपानगर के खकनार फटा से प्रारंभ हुई। प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल व स्थानीय विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मनोज लदवे, पूर्व महापौर श्री अनिल भौसले, पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादू, बुरहानपुर विधायक श्रीमती माधुरी पटेल, यात्रा प्रभारी श्री दिलीप श्राफ, श्री कल्याण अग्रवाल उपस्थित थे। यहां से यात्रा नेपानगर के विभिन्न गांवों से होते हुए बुरहानपुर रवाना हुई। यात्रा मार्ग में आदिवासी भाईयों ने यात्रा का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। आदिवासी नृत्य और ढोलक की थाप के साथ यात्रा की कई जगह अगुवानी हुई। आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावडा, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और जनप्रतिनिधि भी आदिवासी बंधुओं के साथ थिरकते नजर आए। कार्यकर्ताओं की मांग पर मंत्री श्री सिलावट और सांसद श्री पाटिल ने आदिवासी वाद्य यंत्र भी बजाए।

कांग्रेस ने जनहितैषी योजनाएं बंद की, भाजपा ने उन्हें फिर से चालू किया – सिलावट

जन आशीर्वाद यात्रा के दरियापुर पहुंचने पर जनसभा का आयोजन हुआ, जिसे प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा योजनाओं को बंद करने का काम किया और भाजपा ने जनकल्याण के लिए योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो वचन दिए उसे पूरा भी किया। भाजपा ने हर तबके के लिए योजना बनाने का काम किया है। प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान कर रहे है। उन्होंने कहा कि फिर से भाजपा जीते इसके लिए हमें आशीर्वाद दें। सभा को पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने भी संबोधित करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के योगदान का स्मरण किया

सभा के दौरान पार्टी नेताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती के अवसर पर स्व. नंदू भैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्व. नंदकुमारसिंह चौहान ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नंदू भैया अमर रहे के नारे लगाकर अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हितग्राहियों ने जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार

यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हाथों में धन्यवाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तख्तियां लेकर अगुवानी कर रहे थे। लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ताप्ती चौराहा पर श्री अमित मिश्रा, श्री वैभव महाजन के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। तेजामाता चौराहा पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां से यात्रा शिकारपुर चौराहा, कमलापुरा चौराहा होते हुए आगे बढी, जहां 50 से अधिक मंच से यात्रा का स्वागत हुआ।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment