रायसेन के शिक्षित बेरोजगारों का रिक्त पदों में वृद्धि के लिए राजधानी में विशाल विरोध प्रदर्शन

 

पुलिस ने युवाओं को किया  गिरफ्तार
खबर नेशन / Khabar Nation /अमित सोनी। रायसेन/भोपाल
 प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आज रायसेन और प्रदेश के समस्त शिक्षित युवा बेरोजगारों के संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से शासकीय सेवाओं के समस्त रिक्त पदों को भरने की मांगों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले युवा शिक्षित बेरोजगारो पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर गिरफ्तार किया गया जिस का विरोध विपक्ष के कई नेताओं ने किया है। पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों में कई वर्षों से स्थाई भर्तियां ना होने से आक्रोशित युवाओं ने प्रदेश की राजधानी में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रमोद नामदेव,दिनेश ठाकुर, रंजीत गौर,ममता निगम, दिनेश चौहान,संदीप पांडे,अमित श्रीवास्तव, सतीश ढोके, मनोज राजोरिया,मयंक अमजद खान,कपिल कुशवाहा,रविशंकर,मकसूद खान,मुकेश रघुवंशी,हरिनारायण शाक्य,ललित बिजोरिया,अर्जुन सिंह, आशीष मिश्रा,जितेंद्र राजपूत,जगमोहन साहू,विजय कुमार,प्रदीप उटमालिया,नरेन्द्र समदेढिया,सुरेंद्र कदम, सुशील पटेल सहित प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षित युवा बेरोजगार सम्मिलित रहे।
बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कि मांग :- 
1. पुलिस विभाग में समस्त रिक्त पदों पर शीघ्र अति शीघ्र भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
 2. स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग से स्थाई शिक्षकों के रिक्त पदों में वृद्धि कर भर्ती शीघ्र अति शीघ्र की जाए।
3. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति की निष्पक्ष जांच कर सुधार किया जाए एवं रिक्त पदों में वृद्धि की जाए।
4. प्रदेश के मूल-निवासियों को समस्त शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान की जाए बाहरी अभ्यर्थियों का 5% कोटा निर्धारित किया जाए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment