कार्यकर्ताओं का परिश्रम देश का भविष्य तय करेगा: सुमित्रा महाजन

राजनीति Apr 18, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

कांग्रेस फिर धोखा देकर वोट मांगने आयेगी, लेकिन हमें सचेत रहना है: अरविन्द कवठेकर

मोदी सरकार के प्रति कांग्रेस का नजरिया दूषित: गोपीकृष्ण नेमा

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 5 शिवाजी मंडल के 4 वार्डो की बैठक संपन्न

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 शिवाजी मंडल के 4 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, राजेश उदावत, कमल वर्मा, आशा मंत्री, मंजू गोयल, अजीतसिंह रघुवंशी, पप्पी शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। आने वाले दिनों में जो परिश्रम आप करेंगे उससे देश की दिशा और दशा तय होगी। इस लोकसभा चुनाव में आपको एक वोट से सही विकासशील सरकार चुनने का अवसर मिल रहा है। आपके वोट से केंद्र में मोदीजी की सरकार दोबारा बनेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए विकास पहली प्राथमिकता रही है। समग्र विकास और सही विकास के साथ देश में श्री नरेन्द्रजी मोदी ने गांव, गरीब और किसान की चिंता की। किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितना किया उतना शायद ही किसी अन्य सरकार ने किया हो।

आपने बताया कि यह चुनाव देश के इतिहास का अनूठा ओर अहम चुनाव है। इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद का संकल्प लिए, भारत माता की रक्षा और जनसेवा को ही अपना ध्येय मानने वाली आपकी अपनी पार्टी भाजपा है। तो दूसरी ओर कांग्रेस समेत ऐसे तमाम दल हैं जो पाकिस्तान परस्त हैं, जिनकी भाषा और कर्म दोनों देश को तोड़ने वाले हैं। इस चुनाव में ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को जवाब मिल जाना चाहिए।

लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में हमारी सरकार बनी तब से लेकर आज तक सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और मजदूरों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। ऐसी योजनाओ को लागू किया जिन्हें शायद पूर्ववर्ती सरकारो ने लागू किया होता तो आज देश से गरीबी सही मायने में दूर हो जाती। लेकिन कांग्रेस की सरकार और उनके नेताओ ने सिर्फ और सिर्फ जनता को भ्रम में रखा। कांग्रेस ने न तो 55 सालो में कुछ किया और न ही आने वाले समय मे वह कर पायेगी। कांग्रेस हर बार की तरह फिर से धोखा देने हमारे पास पहुंचकर वोट मांगेगी, लेकिन हमें सचेत रहना है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना है। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के प्रति दूषित नजरिया रखते है और यही वजह है कि सरकार के किसी भी निर्णय का आकलन गुण-दोष के आधार पर न करके कांग्रेस अपनी राजनीतिक सहूलियत की दृष्टि से उसका मूल्यांकन करती है। कांग्रेस नेताओं के बयान दुराग्रह से ग्रसित होते है और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति उनका नजरिया ही दूषित है। इसीलिए जब हमारी वायुसेना आतंकियों के अड्डे पर एयर स्ट्राइक करती है, तो कांग्रेसियों को वह सिर्फ सेना की कार्रवाई दिखाई देती है, उसमें मोदी सरकार की कोई भूमिका नजर नहीं आती। लेकिन जब उनके करीबियों पर आयकर और अन्य एजेंसियों के छापे पड़ते हैं, तो वे इसे उन एजेंसियों का सामान्य कामकाज नहीं मानते, बल्कि उसका दोष प्रधानमंत्री मोदी को देते हैं। आयकर और अन्य एजेंसियों का अपना सूचना नेटवर्क है और वे पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही स्वतंत्र रूप से निर्णय लेकर छापे जैसी कार्रवाई करती हैं। कांग्रेस नेता चाहे कैसा भी प्रलाप कर लें, लेकिन देश की जनता लोकसभा चुनाव में अपने वोट से यह निर्णय जरूर कर देगी कि तबादला उद्योग से करोड़ों की काली कमाई करना गुनाह है, या फिर इस काली कमाई को कानून के दायरे में लाकर उसका हिसाब पूछना गुनाह है ? आपने चुनाव में कार्यकर्ताओं को किस तरह कार्य करना है यह भी विस्तारपूर्वक बताया।

बैठक की संपूर्ण व्यवस्था मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने की। आज वार्ड कं 53 की बैठकक कोहिनूर कालोनी आजाद नगर, वार्ड क्रं 54 की बैठक अग्रवाल धर्मशाला मयूर नगर मेनरोड मुसाखेडी, वार्ड क्रं 52 की बैठक 65 शिव मंदिर चीराड समाज धर्मशाला मुसाखेडी, वार्ड क्रं 51 की बैठक विराट नगर बगीचा पर संपन्न हुई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment