बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव चार सौ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

राजनीति Mar 21, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल । नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह की उपस्थिति में आज यहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव ने अपने चार सौ समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

इसके अलावा सीहोर जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल अपने चार साथियों साजिद शाह, आरिफ अंसारी, रफीक खान और इरशाद पहलवान के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही चार अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों बी.के. बाथम, नरेश बाथम, सोहनलाल सोंधिया और रीमा शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, संगठन महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और अभय दुबे, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा और प्रवक्ता रवि सक्सेना सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment