गोविंद गोयल द्वारा ‘जन समस्या निवारण यात्रा’

राजनीति Feb 12, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल द्वारा अपने साथियों सहित मंगलवार, 13 फरवरी, सुबह 10 बजे से कोलार स्थित ललिता नगर चैराहे से ‘जन समस्या निवारण यात्रा’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए गोयल ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए यह यात्रा निकली जा रही है, जो पूरे भोपाल शहर में लगभग 100 किलो मीटर की होगी और 10 दिवसीय यात्रा-प्रतिदिन लगभग 10 किलो मीटर के हिसाब से रहेगी। यात्रा में विधानसभा चुनाव 2018 के हुजूर विधानसभा क्षेत्र 2018 के कांगे्रस प्रत्याशी नरेशज्ञान चंदानी, जिला कांगे्रस ग्रामीण के अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव, राजेन्द्र मीणा, राहुलसिंह राठौर, प्रशांत गुरूदेव, सज्जन परमार, आकाश खरे, प्रकाश चैकसे, विपिन चैकसे, अनिल अहिरवार, चेतन साहू सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

गोयल ने कहा कि भोपाल में 30 साल से भाजपा का सांसद होने के बावजूद गरीब, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाऐं, नौजवान, आमजन सहित सभी वर्ग परेशान है। पिछले 15 वर्षों से घोषणा एवं भ्रम का एक चक्रव्यूह जनता के बीच में पिछली भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा था, जिसे तोड़कर आप लोगों के सहयोग से प्रदेश की जनता ने मप्र में कांगे्रस की सरकार बनाने में जो योगदान प्रदान किया, उससे प्रदेश में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बने। कमलनाथ जी की 
दृृढ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं उनमें काम करने की सकारात्मक सोच है। जिन्होंने घोषणाएं नहीं की, वचन दिये हैं। 
 
गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछली सरकार विपरीत आर्थिक परिस्थितियां छोड़कर गई है, जिससे युवा बेरोजगार, किसान अपनी खेती से उत्पादित वस्तुओं का वास्तविक मूल्य नहीं ले पा रहा था। भोपाल से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेताओं ने सभी वर्गों को उपेक्षित किया है और हमेशा झूठे वादे करके आम जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि आईये हम सब मिलकर इन जनसमस्याओं के निराकरण, भोपाल के व्यवस्थित एवं समुचित विकास के लिए अग्रसर हों। 

गोयल ने कहा कि कमलनाथ जी ऐसे जन नेता है जो हर व्यक्ति की समस्या को भली भांति समझते हैं, गरीब, किसान, युवा, महिला तथा आम आदमी की समस्या के निदान की सोच रखते हैं। इसी सोच के अन्तर्गत जन समस्या निवारण यात्रा के माध्यम आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का भरसक प्रयास किया जायेगा। उन्होंने भोपाल की समस्त जनता से आग्रह किया है कि देश और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस का साथ दें भोपाल में कांग्रेस का सांसद बनायें और दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग करें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment