छात्र जीवन से ही संघ से जुड़ गए थे डॉ. उपाध्याय : डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे

राजनीति Feb 11, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर में दीनदयाल उपवन और बापट चौराहा पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी एवं  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कृष्णमुरारी मोघे, जयपाल सिंह चावडा, मुकेश राजावत, गणेश गोयल, कमल वाघेला सहित जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता बन गये थे। अतः कॉलेज छोड़ने के तुरन्त बाद वे उक्त संस्था के प्रचारक बन गये और एकनिष्ठ भाव से संघ का संगठन कार्य करने लगे। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि सरल और सौम्य स्वभाव के धनी पं. दीनदयाल उपाध्याय सन् 1953 में अखिल भारतीय जनसंघ के महामंत्री निर्वाचित हुए और लगभग 15 वर्ष तक इस पद पर रहकर अमूल्य सेवा की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment