भाजपा के मंच पर एक साथ झूठ बोलने वाली तीन मशीनें: अजय सिंह

राजनीति Sep 24, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने बोला झूठ
दस लाख का दावा फ्लॉप

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि 200 करोड़ खर्च करके सिर्फ झूठ बोला प्रधानमंत्री ने

भोपाल 25 सितंबर 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि आज भोपाल में भाजपा के मंच पर एक साथ झूठ बोलने वाली तीन मशीनें देखी गईं। दुर्भाग्य यह था कि उसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के दावा करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष और 15 साल से मुख्यमंत्री शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले झूठ का पर्दाफाश तो मैदान पर ही हो गया जब दस लाख की जगह कुछ लाख में ही मैदान सिमट गया वह भी तब जब 200 करोड़ खर्च कर दिया गया।

            नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल अपने कार्यकर्ताओं बल्कि इस प्रदेश से झूठ बोला कि यू.पी.ए. सरकार के समय भाजपा शासित राज्यों की कुछ नहीं मिला।

            श्री सिंह ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग की सिफारिशें के आधार पर राज्यों का केन्द्रीय करों में हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया उन्होंने झूठ बोला और भाजपा के चरित्र के मुताबिक जनता को गुमराह किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment