कानून का भरोसा तोड़कर प्रोपेगंडा कर रही है कांग्रेस : डॉ. मिश्रा

राजनीति Sep 24, 2018

खबरनेशन/Khabarnation 
राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी है दिग्विजय

चुनावी समय में जनता के बीच जाने घबरा रहे कांग्रेसी

                भोपाल। कांग्रेस और उसके नेताओं को देश की कानून व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। इसीलिए वे चुनावी समय में जनता के बीच जाने की बजाय एक ऐसे मुद्दे को लेकर अदालत जा रहे हैं, जिसे पहले ही देश की सबसे बड़ी अदालत खारिज कर चुकी है। यह बात शनिवार को प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिल्ली और अन्य शहरों से आकर प्रदेश में राजनीति करने वाले कांग्रेस के प्रवासी नेता अपनी कुंठा निकालने के लिए अदालत का इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार हरकतें करने पर उतारू  दिग्विजय सिंह राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment