आप आशीर्वाद दीजिए, शिवाजी की तरह देश-समाज की सेवा करूंगा: मुख्यमंत्री

राजनीति Sep 19, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
बालाघाट जिले में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, गांव-गांव में हुआ अभूतपूर्व स्वागत

                बालाघाट। शिवाजी महाराज ने अपना सारा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण को समर्पित कर दिया। अपना जीवन खतरे में डालकर भी शिवाजी महाराज उन्हीं के लिए संघर्ष करते हैं। शिवाजी महाराज को इसकी प्रेरणा उनकी मां जीजाबाई से मिली थी, मुझे इसकी प्रेरणा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से संस्कारित भारतीय जनता पार्टी से मिली है, जो मेरी मां है। आप आशीर्वाद दीजिए, मैं भी शिवाजी महाराज की तरह प्रदेश के गरीबों, किसानों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों की सेवा करूंगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले के भानेगांव में शिवाजी प्रतिमा के समीप आयोजित जनसभा में की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की संबल योजना गरीबों की सेवा के लिए उठाया गया ऐसा ही कदम है।

                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को बालाघाट जिले में पहुंची। यात्रा की शुरुआत मलाजखंड से हुई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मलाजखंड पहुंचे। हेलीपेड से सभास्थल तक के रास्ते में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सभास्थल प्रगति मैदान पहुंचा, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद  बोधसिंह, मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment