जो पार्टी अपनों से अपने नेता की रक्षा नहीं कर सकती, वह प्रदेश की सुरक्षा कैसे करेगी : मुख्यमंत्री

राजनीति Aug 08, 2018

खबरनेशन/Khabarnation सिवनी जिले में मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा

                सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई है कि हमें अब कांग्रेस के प्रभारी को सुरक्षा देने की आवश्यकता पड़ रही है। जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से अपने नेता को सुरक्षित नहीं रख सकती, वह प्रदेश की जनता को क्या सुरक्षा देगी ? चौहान आज जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सिवनी जिले के लखनादौन, केवलारी, पलारी तिगड्डा, कान्हीवाड़ा, चिमनाखारी में सभा को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि केवलारी में कांग्रेस विधायक बार-बार जीत जाते हैं। लेकिन विकास नहीं कराते। हमने प्रदेश और क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, इस बार तो भाजपा को जिता दो, केवलारी में विकास की गंगा बहा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 सालों में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। हालत यह थी कि हमारे बच्चों को चिमनी में पढ़ना पड़ता था। सड़क, बिजली, पानी कुछ भी नहीं था। लेकिन हमने प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment