भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने दिखाया शिवराज सरकार को आईनाः अजय सिंह

राजनीति Aug 01, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
 

        नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की शिवराज सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पहले तो खुद मध्यप्रदेश में चुनाव की कमान सम्हालकर उन्होंने यह बताया कि प्रदेश में उनका भरोसा न तो शिवराज पर है और न ही संगठन पर दूसरा भोपाल में अपना बेस केंप बनाने का निर्णय बदलकर उन्होंने इंदौर को चुनकर यह बताया है कि एयर कनेक्टविटी में भोपाल 15 साल बाद भी बेहद पिछड़ा है।

        नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के दोनों निर्णय बताते हैं कि शिवराज सरकार की 15 साल की सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। विकास के बड़े दावे झूठे हैं। इसलिए भाजपा को चुनाव जीतने के प्रति वे संशकित है। सिंह ने कहा कि राजधानी भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के पिछले 15 सालों में कोई प्रयास शिवराज सरकार ने नहीं किए। इसके चलते उद्योगपति सहित अन्य लोग मध्यप्रदेश में निवेश के प्रति रूचि नहीं रखते हैं। यहीं कारण है कि अमित शाह ने भी अपना बेस केंप भोपाल छोड़कर इंदौर को बनाया। उनका यह निर्णय शिवराज सरकार पर तमाचा है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment