कार्यकर्ता ने भोपाल की 6 विधानसभाओं को जीतने का लिया संकल्प

राजनीति Jan 27, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

बैठक में नेताओं ने जिलाध्यक्ष की टीम को दी बधाई

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने संबोधित किया। भोपाल की ’जिला कार्यसमिति बैठक’ में जिले के महामंत्री किशन सूर्यवंशी ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं शंकर मकोरिया किया। बैठक में योगेश परमार ने शोक प्रस्ताव भी रखा।
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने अध्यक्षीय उदबोधन देते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में जिस तरह बूथ को सशक्त करने का काम किया, उसी तरह बूथ विस्तारक-2 अभियान में भी सभी कार्यकर्ताओं को जुटना है। 51 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी ताकत के साथ पूरा करना है। 18 वर्ष के युवा मतदाताओं पर फोकस कर कार्ययोजना पर काम करना होगा। श्री पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए त्रिदेव अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुट जाए।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को सरकार के कार्यो और योजनाओ को बूथ स्तर तक घर घर ले जाना है। आमजन को अवगत करना है कि हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई कार्य किए है। संगठन को हमे बूथ स्तर पर सक्रिय करना है। भाजपा सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना जैसी कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलायी है। स्वसहायता समूह के माध्यम से मातृशक्ति सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई है। महिला मोर्चा इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर मातृशक्ति को पार्टी से जोडें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का अपने अपने मंडलो में बूथ तक प्रवास भी हो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए। जब मंडल से लेकर बूथ तक प्रवास करेंगे तो निश्चित ही पार्टी का काम बूथ स्तर तक पहुंचेगा और हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की आखिरी तिथि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर बैठक के रूप में किया जाए। जिससे बूथ और मजबूत होगा। सत्र का आभार जिला महामंत्री जगदीश यादव ने माना।
प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 2023 विधानसभा चुनाव में भोपाल की सभी 6 विधानसभा सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव में भी जीतेंगे। श्री पचौरी के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कर रहे हैं, वो इससे पहले कहीं नहीं हुए। भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित दल हैं और मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश में आदर्श संगठन है। प्रदेश के 90 प्रतिशत घरों में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के हितग्राही मौजूद हैं। हमें उन सभी से संपर्क करना है। अगर यह काम हो जाते है, तो भाजपा की जीत निश्चित है। आने आने वाले विधानसभा चुनाव में भोपाल की सातों विधानसभाओं को जीतने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ता आगे बढ़े और हम जरूर सफल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला संगठन सर्वश्रेष्ठ संगठन है जो प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यो को पूरी सफलता के साथ कार्य करता है। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भोपाल के ऐसे पहले जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी है जो सभी वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर अपनी टीम के साथ लगातार संगठन का कार्य कर रहे है। उन्हें मैं बधाई देती हूं।  
कार्यसमिति बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, पूर्व सांसद आलोक संजर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भक्ति शर्मा, दुर्गेश केशवानी, रामदयाल प्रजापति, सुरेंद्रनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, पंकज चतुर्वेदी, शैतान सिंह, रामदयाल प्रजापति, हितेश वाजपेई, श्रवण मिश्रा, कृष्णा घाडगे, किशन सूर्यवंशी, रविंद्र यति, जगदीश यादव मंचासीन थे। बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा संयोजक एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment