विशाल जनसभा प्रदेश से भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके: कमलनाथ

राजनीति Nov 15, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

अपने चुनावी दौरे में कमलनाथ जी ने आज होशंगाबाद, सिवनी मालवा व सोहागपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

प्रदेश से भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके: कमलनाथ 

भोपाल, 15 नवम्बर 2018

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपने चुनावी दौरे के तहत आज कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में होशंगाबाद, सिवनी मालवा, सोहागपुर में गये। जहां उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। 

कमलनाथ जी को सुनने बड़ी संख्या में जन समुदाय इन सभाओं मंे उपस्थित था। होशंगाबाद, सिवनी मालवा, सोहागपुर की जनसभाओं में कमलनाथ जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए कांगे्रस प्रत्याशियों को जनता से समर्थन देने की अपील इन जनसभाओं में की।

तीनों सभाओं में अपने तूफानी दौरे के तहत कमलनाथ ने शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों पर उन्हें जमकर घेरा। 

सभाओं में दिये संबोधन के प्रमुख बिंदु:-

ऽ आप 28 नवम्बर को जो मतदान के लिए बटन दबायेंगे, वह बटन युवाओं के भविष्य का होगा, पीड़ित किसानों के भविष्य का होगा, असुरक्षित महिलाओं के भविष्य का होगा, व्यापारियों के भविष्य का होगा।ऽ होशंगाबाद में उन्होंने कहा कि सरताज सिंह कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हंै, यह सच्चे समाज सेवक हैं। मैंने इनको लोकसभा में भी देखा है। सीधे-साधे व्यक्ति हैं। इन्होंने होशंगाबाद के विकास के लिए सदा सघंर्ष किया है। विकास के लिये उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जन सेवा के माध्यम से उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिये काफी लड़ाईयां लड़ी। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि उनका सम्मान कायम रहे। ऽ आज समाज का हर वर्ग परेशान है। आज का युवा रोजगार को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है। युवाओं के साथ सबसे ज्यादा धोखा इस सरकार ने किया।  भाजपा ने कई इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। निवेश के बड़े-बड़े दावे किये। रोजगार को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणायें की, लेकिन बेरोजगारी दूर होना तो दूर बेरोजगारी और अधिक बढ़ गयी। ऽ मोदी के दो करोड़ रोजगार के दावे कहां गये। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजीटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया से किसी को फायदा पहुंचा हो या रोजगार मिला हो तो बतायें। ऽ मोदी जी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। अपने वादों पर बात नहीं करेंगे, किसानों के हित की बात नहीं करेंगे, युवाओं के रोजगार की बात नहीं करेंगे। बात करेंगे तो गुमराह करने की, भ्रमित करने की। ऽ किसान पुत्र के राज में सबसे ज्यादा अपमान किसानों का हुआ। कई किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या को मजबूर हैं, कईयों को इस सरकार ने जेल भिजवाया, उनका अपमान किया। ऽ आज प्रदेश विकास में तो नंबर वन नहीं है। लेकिन किसानों की आत्महत्या, महिलाओं से दुष्कर्म की घटना, कुपोषण, भ्रष्टाचार में नंबर वन जरूर है।ऽ जितना पैसा शिवराज सिंह खुद की ब्रांडिंग व प्रचार-प्रसार पर खर्च करते हैं। उतनी राशि से इस प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था, किसानों का भला किया जा सकता था। प्रचार-प्रसार में दिख रहा है विकास-मैदान में है भूख-प्रयास। यह सच्चाई है। ऽ अच्छे दिन जनता के तो नहीं आये। भाजपा नेताओं के जरूर आ गये। जो लोग साईकिल व मोटर साईकिल पर घूमते थे, वह लोग आज बड़ी-बड़ी और महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं। आज प्रदेश में रेत माफिया, सटटा माफिया, शराब माफिया, शिक्षा माफिया, स्वास्थ्य माफिया, चिकित्सा माफिया, सबका नेतृत्व भाजपा नेता ही कर रहे हैं।ऽ प्रदेश में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि यह गांव से ही शुरू हो जाता है। आपको गरीबी रेखा में नाम जुड़वाना हो या गरीबी रेखा का कार्ड बनवाना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो, सभी के लिये राशि तय है। ऽ प्रजातंत्र में चुनाव एक अवसर होता है, जिसके कई चरण होते हैं। जनपद से लेकर पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा, संसद सभी चुनाव के अलग-अलग मायने होते हैं। जब आप सरपंच चुनते हैं तो उसे अपने पास रखते हैं। संासद चुनते हैं तो उसे दिल्ली भेजते हैं, लेकिन जब आप विधायक चुनते हैं तो ऐसे उम्मीदवार को चुनते हैं जो आपकी आवाज प्रदेश की विधानसभा तक पहुंचायें। इस चुनाव में आपको वोट देने से पहले प्रदेश की तस्वीर को देखना है कि किस प्रकार इस तस्वीर को शिवराज सरकार ने बिगाड़ दिया है। किसान परेशान है, युवा भटक रहा है, मजदूर व गरीब परेशान है। सभी के साथ धोखा हुआ है। किसान मंडियों में लाईन में लगा है, उसे समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उसे नगद पैसा नहीं मिल रहा है। मनमोहनसिंह जी के समय किसान हमसे समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग करते थे और आज भाजपा राज में समर्थन मूल्य दिलाने की बात करते हैं।ऽ किसान पुत्र के राज मंे प्रदेश में किसानों के पेट पर लात और छाती पर गोलिया दागी गईं।  जब तक किसान सुखी नहीं होगा, तब तक प्रदेश का अन्य वर्ग भी सुखी नहीं होगा। किसानों के साथ लागत पर 50 प्रतिशत अधिक देने का झूठा वादा किया गया। बीमा योजना के नाम पर ऐसी कंपनियां लायी गईं,  जिनको 13 हजार करोड़ का फायदा तो हुआ, लेकिन किसान आज भी दर-दर की ठोकरें खाता रहा। हमारा तो नारा है ‘‘किसानों का कर्जा माफ-बिजली बिल हाफ और भाजपा साफ।’’ऽ आज ये लोग विकास पर बात नहीं करते हैं। ये राष्ट्रवाद व मुद्दों से भटकाने की बात करते हैं। कांगे्रस पहले लड़ी थी गोरों से अब लड़ेगी चोरों से। ऽ किसान बिना दाम के, नौजवान बिना काम के और जनता पूछ रही है कि मोदी और शिवराज किस काम के। ऽ जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। छोटे व मझौले उद्योग बर्बाद हो गये हैं। वादा तो अच्छे दिनों का किया था, लेकिन अच्छे दिन बड़े ठेकेदारों के, बड़े व्यापारियों के, बड़े उद्योगपतियों के और भाजपा नेताओं के आये। 

कमलनाथ जी ने तीनों सभाओं में जनता से कहा कि इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदान जरूर करें। आप ठान लेंगे तो 11 दिसम्बर को प्रदेश में कांगे्रस का झंडा जरूर फहरायेगा और विकास की एक नई इबादत लिखने की शुरूआत इस दिन से होगी। 

इस अवसर पर होशंगाबाद के कांगे्रस प्रत्याशी सरताज सिंह, सोहागपुर के कांगे्रस प्रत्याशी सतपाल पलिया, पिपरिया के हरीश बेमन, रामेश्वर नीखरा, कपिल फौजदार, सविता दीवान, काकू भाई, बलराम पटेल, हजारी लाल रघुवंशी आदि उपस्थित थे।    

Share:


Related Articles


Leave a Comment