धार्मिक नगरी को विकास से नई पहचान मिलेगी

राजनीति Jan 10, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने आज औंकारेश्वर, राजपुर, अंजड़ और बड़वानी नगर परिषद चुनाव प्रचार में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ नगर सरकार भाजपा की होगी तो नगर विकास को और गति मिलेगी।
 

औंकारेश्वर नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु पार्टी प्रत्याशी अंतरसिंह बारे एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नंदकुमारसिंह चौहान ने आधा दर्जन से अधिक वार्डों में सघन जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी औंकारेश्वर की पहचान विश्व पटल पर अंकित हो, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने औंकारेश्वर नगर को कई सौंगाते दी हैं। भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार होगी तो सांस्कृतिक वैभव की नगरी औंकारेश्वर का विकास तेज होगा। इसके लिए हमें भाजपा को जिताना हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार विकास का पर्याय बनी हैं।
 

चौहान ने कहा कि धार्मिक नगर औंकारेश्वर का विकास प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्राथमिकता में शामिल हैं। प्रदेश सरकार औंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की पाषाण प्रतिमा के लिए एकात्म यात्रा के माध्यम से सांकेतिक धातु संग्रहण किया जा रहा हैं। शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही औंकारेश्वर को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि औंकारेश्वर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। चुनाव प्रचार में विधायक लोकेन्द्रसिंह तोमर, योगिता बोरकर, जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले में मौजूद थे।
 

बडवानी जिले के राजपुर नगर परिषद में चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गरीबों के कल्याण के लिए दिन रात काम कर रही हैं। केन्द्र और प्रदेश के साथ राजपुर विकास के मार्ग पर और आगे बढ़े इसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष के पार्टी प्रत्याशी मुकेश कुशवाह और उनके सहयोगी पार्षद भाईयों बहनों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना हैं।
 

कार्यक्रम में सांसद सुभाष पटेल, वरिष्ठ मंत्री अंतरसिंह आर्य, जिला अध्यक्ष ओम खण्डेलवाल, गौरव रणदिवे सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
                 

Share:


Related Articles


Leave a Comment