राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा की छल, कपट, झूठ और प्रपंच की राजनीति का अंत तय: प्रदीप अहिरवार

राजनीति Nov 30, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

श्री गांधी को यात्रा के दौरान कांग्रेस अजा विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया

भोपाल: मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात की।  
श्री अहिरवार ने राहुल गांधी जी से इस मुलाकात के दौरान मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की गतिविधियों और संगठन के कामकाज से अवगत कराया। उन्होंने श्री गांधी को बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग पर लगातार अत्याचार और अन्याय कर रही है।
श्री अहिरवार ने राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति समाज की महती भूमिका रहेगी और कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए अजा वर्ग का मतदाता कांग्रेस पार्टी को भारी संख्या में वोट देगा।
श्री अहिरवार ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आदरणीय राहुल गांधी जी के हुई इस मुलाकात के समय उनके साथ चलना और इस ऐतिहासिक यात्रा में हिस्सा बनना एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। साथ ही उन्होने कहा कि देश में आरएसएस और भाजपा की जाति और धर्म के आधार पर लोगों को तोड़ने की राजनीति का अंत राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से तय है। देश की जनता अब भाजपा के छल, प्रपंच, झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment