मंत्री हुए मुख्यमंत्री से नाराज और जनता हुई महाराज सिंधिया से नाराज

राजनीति Aug 21, 2020

 

ग्वालियर में सिंधिया का विरोध, वापस जाओ का लगा नारा

और प्रदुम्न तोमर हो गये शिवराज से नाराज

खबर नेशन / Khabar Nation

सत्ता के लालच में जनता से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों का विश्वासघात को स्वीकार नहीं कर पा रही है| संपूर्ण प्रदेश में अनेक स्थानों पर हो रहे विरोध के बाद आज महाराज का उनकी रियासत में ही जमकर विरोध हो गया | ग्वालियर में सिंधिया वापस जाओ के नारे लगे|देखें वीडियो  https://youtu.be/TplS-Nja5oM
हांलाकि भाजपा और सिंधिया समर्थकों का कहना है कि यह कांग्रेस का सुनियोजित षड्यंत्र है | 
गौरतलब है कि आज सिंधिया लंबे समय बाद ग्वालियर पहुंचे थे | उपचुनाव के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित किये गए | इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु रहा हूँ शर्मा भी मौजूद थे | शिवराज के आगमन के पूर्व जिला प्रशासन से प्रोटोकॉल अनुरुप सम्मान नहीं मिलने पर प्रदुम्न सिंह तोमर नाराज हो गये और वहीं धरने पर बैठ गए | 
कार्यक्रम के दौरान सिंधिया के गले में तिरंगे गमछे को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जबरदस्त चर्चाएं रही | कोई इसे सिंधिया का कांग्रेसी प्रेम बताता रहा | इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कटाक्ष और तीखी बहस चलती रही |

Share:


Related Articles


Leave a Comment