मंडल प्रवास की कार्ययोजना को लेकर बैठक संपन्न

राजनीति Mar 13, 2018

प्रवासी कार्यकर्ता 26 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 837 मंडलों में पहुंचेंगे
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक 837 मंडलों के प्रवास कार्ययोजना को लेकर प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर, भोपाल में बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री सहित मंडल प्रवास कार्ययोजना की दृष्टि से प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही उसकी ताकत हैं। कोई भी राजनीतिक दल नीचे स्तर तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से संवाद संपर्क करता हैं, तो उसकी सक्रियता के साथ संगठन मजबूत होता हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा की गौरवशाली यात्रा में हमारी पार्टी की कई पीढ़ियां खपीं हैं। उन्होंने रात-दिन प्रवास कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा और पार्टी विचारधारा का विस्तार किया, जिसके परिणाम स्वरूप आज हम केंद्र ही नहीं देश के अधिकतम राज्यों में भी सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं। हालही में पूर्वोत्तर राज्यों मेें भाजपा की विजयी हमारे पूर्वजों के परिश्रम और त्याग का ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि प्रवास राजनीतिक दल का प्राण हैं, जो जितना प्रवास करता हैं उस राजनीतिक दल के विचार का विस्तार भी उतना अधिक होता हैं।
 

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बताया कि 26 मार्च से 2 अप्रैल के बीच समयदानी वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल स्तर तक प्रवास करेंगे और पार्टी की कार्ययोजना के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु बनेंगे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा एवं आभार प्रदेश मंत्री कन्हाईराम रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं पर तैयार किये गये कैलेन्डर का विमोचन किया। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment