प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाली के लिए 13 को राज्यपाल से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

राजनीति Nov 12, 2019


खबर नेशन /Khabar Nation
 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा कल 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्यपाल से मिलेंगे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में पवई विधायक श्री प्रहलाद लोधी भी साथ रहेंगे।

                प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल महोदय से श्री प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग करेगा। क्योंकि उच्च न्यायालय ने श्री प्रहलाद लोधी को सुनाई गयी सजा पर रोक लगा दी है।

               

Share:


Related Articles


Leave a Comment