सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए कांग्रेस विकास कार्यो में रोड़े अटका रही है

राजनीति Apr 12, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की नीतियों पर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात मेहनत कर सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहें हैं जबकि कांग्रेस संसदीय कार्यवाही को बाधित कर लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही हैं। सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए कांग्रेस विकास में रोडे अटकाने का काम कर रही हैं और यही कारण हैं कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने उपवास और अनशन करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी सांसद जनता के समक्ष कांग्रेस की दोहरी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए अनशन पर बैठे हैं।

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को यह भलीभाति पता था कि संख्या बल में वह बहुत कमजोर हैं फिर भी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अड़ी रही। बावजूद उसके भाजपा पक्ष ने चर्चा की सहमति दी, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस के पास चर्चा के लिए बिंदु ही नहीं थे। जब कांग्रेस की सरकारें थीं तब हमने सदैव सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई। तथ्य और आकड़ों के आधार पर कामनवेल्थ और कोयला घोटाला जैसे सैकड़ों घोटालों को उठाने का अपना राष्ट्रीय धर्म निभाया। कांग्रेस तो विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही हैं। वह त्रिपुरा चुनाव में करारी हार के बाद इस कदर बौखला गई हैं कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी रोकने का प्रयत्न कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे सांसदों ने 23 दिन जब संसद में काम काज नहीं हो सका। उसका मानदेय छोड़ने की घोषणा की हैं। इसके विपरीत कांग्रेस की कुंठा और अवसाद के कारण संसद में अत्यंत महवपूर्ण तीन तलाक, खाद सुरक्षा बिल, भूमि अधिग्रहण बिल, लोकपाल, विस्हिल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल, प्रत्यक्ष आयकर बिल, ज्यूडिसियली स्टैंडर्ड एण्ड एकाउंटबिलिटी बिल, सैक्सुअल हरेस्मेंट आफ वूमन एट वर्क प्लेस बिल सहित लगभग 100 बिल लटक गये हैं। देश के नागरिक आज बेहद जागरूक हैं, यही कारण हैं कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका को देखते हुए जनता ने हमें व्यापक जनसमर्थन दिया और आज हम देश में, सर्वाधिक प्रदेशों में सत्ता में हैं। सबसे अधिक सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि हमारें हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नाते मोदी को विदेशों में जो सम्मान मिल रहा हैं और देश का जिस प्रकार गौरव बढ़ रहा हैं, उसको लेकर भी कांग्रेस में खलबली मची हैं। यह खलबली इस बात से स्पष्ट होती हैं कि कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी को विदेशों में जाकर देश की छवि खराब करने का अभियान सा चलाना पड़ रहा हैं। ऐसे तमाम विषयों को लेकर आज का उपवास लोकतंत्र का गला घोटने वाली कांग्रेस का पर्दाफाश करने के लिए किया जा रहा हैं। हमें विश्वास हैं कि देश की जागरूक जनता कांग्रेस के कृत्यों से उपज रहें हालातों का विश्लेषण करेगी और एक सशक्त समृद्ध और समरस भारत के निर्माण में राष्ट्रवादी ताकतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment