12 को एकात्म यात्रा भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत

राजनीति Jan 11, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की बैठक प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में एकात्म यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिगुरू शंकराचार्य के अतुलनीय योगदान के संबंध में जनजागरण करने और औंकारेश्वर में शंकराचार्य जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए धातु संग्रहण करने हेतु एकात्म यात्रा प्रदेश के चार स्थानों से निकाल रही है। यात्रा 19 दिसंबर से प्रारंभ हो चुकी है जो 51 जिलों में सांकेतिक धातु संग्रहण एवं जनजागरण करते हुए औंकारेश्वर पहुंचेगी। पचमठा रीवा से निकलने वाली यात्रा 13 जिलों में पहुंचेगी। एकात्म यात्रा 12 जनवरी को शाम 5 बजे करोंद चौराहे से भोपाल में प्रवेश करेगी। जिसकी भव्यता के साथ हमें अगुवानी करनी है। यात्रा करोंद रोड से होते हुए बेस्ट प्राइस, भोपाल मेमोरियल अस्पताल, 80 फिट रोड ब्रिज मंडी, डीआईजी बंगला, सिंधि कालोनी, भोपाल टाकीज, भवानी चैक, कमला पार्क, पालिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहे पर भव्य स्वागत किया जायेगा। जिसमें तोरण द्वार और बैंड बाजे, घोड़े बग्गी के साथ यात्रा आगे बढ़ते हुए होटल पलाश के पास पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम हेतु ठहरेगी। यात्रा की अगुवानी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह करेंगे।
 

उन्होंने बताया कि एकात्म यात्रा 13 जनवरी को भोपाल नगर भ्रमण करेगी। एकात्म यात्रा के भोपाल आगमन पर 13 जनवरी को भव्य स्वागत किया जायेगा। 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे भोपाल के सभी वार्डो से कलश यात्राएं निकलकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होकर अंबेडकर स्वर्ण जयंती पार्क सेंकड स्टाप में आयेगी और जनसंवाद में शामिल होगी। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी होगी। यात्रा मार्ग में सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन द्वार लगाकर स्वागत किया जायेगा।
 

इस अवसर पर रामदयाल प्रजापति, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह चौहान, चेतन सिंह, अनिल अग्रवाल, विकास विरानी, अशोक सैनी, सतीश विश्वकर्मा, आरके बघेल, सुमीत पचौरी, राम बंसल, कुलदीप खरे, जगदीश यादव, सीमा सिंह, मालती राय, वंदना जाचक, हंसकुंवर राजपूत, नीतिन दुबे, अभय पंडित, सुधीर जाचक, राजेन्द्र गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित थे।
 

उक्त अवसर की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment