बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी

राजनीति Jan 08, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं, वहीं विरोधियों को करारा जवाब मिला हैं। गुजरात में लगातार भाजपा की छठीं बार सरकार बनाना पार्टी के लिए गर्व की बात हैं। विरोधियों ने हर तरह के हथकंडे अपनाए, चुनाव को जातपात से जोड़कर भ्रामक प्रचार किया लेकिन जीत सत्य की और भारतीय जनता पार्टी की हुई। देश में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल हैं, जो कार्यकर्ता आधारित हैं। बूथ का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी हैं। उसके परिश्रम के बल पर भाजपा चुनाव जीतेगी यह बात चौहान ने मनावर के ग्राम ढोंचा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि एक समय था जब जनसंघ का झंडा थामने वाले नेता कांग्रसियों के शिकार होते थे और दीपक बुझाकर कांग्रेस का झंडा उठाने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता था, लेकिन जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने उस दीपक को बुझने नहीं दिया।  आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र के साथ 19 राज्यों में सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि बूथ पर पार्टी का काम करने वाला कार्यकर्ता खून पसीना बहाकर कमल खिलाता हैं, जब कही जाकर 19 राज्यों में आज हमारी सरकारें बनी हैं।


चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया हैं, वह हमें मिलकर पूरा करना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं। नगर विकास की मुख्य धारा से जुड़े इसके लिए हमें नगर सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनानी होगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतरे और विरोधियों को तथ्य और तर्कों के साथ जवाब दे कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास अवरूद्ध था और आज भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं।


कार्यकर्ता को संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री अंतर सिंह आर्य, विधायक रंजना बघेल, जिला अध्यक्ष राज बरफा ने भी संबोधित किया।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment