भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की सी.ए.ए. के समर्थन में भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न

राजनीति Jan 11, 2020

 

  खबर नेशन / Khabar Nation 

इंदौर, /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजूर एहमद एवं मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नासीर शाह ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

 

बैठक में कहा कि हम सभी को नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन कराने के लिये अल्पसंख्यक समाज में जनजागरण चलाकर 12 जनवरी को दशहरा मैदान पर ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम बहनों एवं भाईयों को आने के लिये आग्रह कर उन्हें लाना भी है। आपने कहा कि समाज में जो भ्रम फैला है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है इसे दूर करने के लिये हम घर-घर जाकर कांग्रेस व अन्य दलों के द्वारा जो झूठ और भ्रम फैलाया है उसे दूर करेंगे। इस कानून के लागू होने से देश व शहर में निवासरत मुस्लिम समाज के किसी भी व्यक्ति को हानि या अहित नहीं होगा, फिर क्यों हम इन भ्रम फैलाने वालों के झांसे में आये। समाज के बीच जाकर हम बतायेंगे कि भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है। आप लोग इन भड़काने वालों की बातों में नहीं आये।

 

बैठक में नासीर शाह, मंजूर एहमद, वसीम खान, अनीस खान, अजीम लाला, साजिद रायल, जाहिदा मंसूरी, फिरोज शाह, मुन्नवर अली शाह, मुश्ताक पटेल, अकरम शाह सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

सी ए ए के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न.......

नागरिकता संशोधन कानून  के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक ऋतुराज मांगलिक भवन नौलखा पर संभागीय मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल बाघेला, हरप्रीतसिंह बक्शी, सुमित मिश्रा, श्रेष्ठा जोशी, ललित पोरवाल, आशीष शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में महिला बहनों का सम्मान भी किया गया।

बैठक में श्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्र के हित में कार्य करने की सोच भारतीय जनता पार्टी को विरासत में मिली है। हमारे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने भी कभी राष्ट्रवाद से नीचे काम नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी भी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ काम कर रहे हैं। हमने जनता से जो भी वादे किए हैं उन वादों को पूरा भी किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून उन्हीं वादों में से एक है। इस कानून के देश में लागू होने से अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। यदि उन्हें भारत नागरिकता नहीं देता है तो दुनिया में कोई भी नहीं दे सकता। हमें अपने वार्ड, मोहल्ला में प्रत्येक घर में जाकर इस कानून की सार्थकता बताते हुए पूरी जानकारी देकर लोगों को इसके समर्थन में लाकर मोदीजी का साथ देना है।

श्री उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एवं विरोधी राजनैतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। वे देश में विद्रोह खड़ा कर रहे हैं। एक वर्ग विशेष समुदाय के लोगों को इस कानून के बारे में भ्रामक जानकारियां देकर उन्हें भड़का रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आमजन को इस कानून की सही जानकारी देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। हम सब और देश की जनता इस कानून के समर्थन में खड़ी है, क्योंकि इस कानून से देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं होने वाली है।

बैठक में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने के लिये लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है एवं इस अभियान से आमजन को जोड़कर इस कानून की विस्तृत जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा दी जा रही है।  सी.ए.ए. के समर्थन अभियान को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इस कानून की जानकारी देकर चलायें। जब जनता जागरूक हो जायेगी तो स्वतः ही लोगों के भ्रम में नहीं आयेगी। विरोधियों के द्वारा इस कानून के खिलाफ चलाये जा रहे झूठ को भी जनता नकार देगी।

आपने कहा कि हम सभी अपने समर्थकों के साथ परिवार सहित 12 जनवरी को दोपहर दो बजे,दशहरा मैदान में सी.ए.ए. के समर्थन में उपस्थित होकर देशहित में अपनी भूमिका अदा करें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment