भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी द्वारा वीर सावर को लेकर की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में किया सांकेतिक प्रदर्शन

राजनीति Nov 27, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता है मा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास करता हुआ देश आज अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है - वैभव पवार

इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा द्वारा बताया गया की आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की उपस्थिति में गंगवाल स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा से बड़ा गणपति सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मैं भी सावरकर का उद्घोष करते हुए विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई ।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा राहुल गांधी द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी निंदनीय है कि स्वातंत्र वीर सावरकर देश के क्रांतिकारी राष्ट्रचिंतक रहे हैं उन्होंने देश की स्वतंत्रता और एकता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया उनके सम्मान और समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश भर में मैं भी सावरकर उद्घोष के साथ अनेकों कार्यक्रम कर रहा है। श्री पवार ने आगे कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास करता हुआ देश आज अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है वही कांग्रेस सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के तीन अलग-अलग गुटों में बटी हुई है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा महामंत्री धीरज ठाकुर, निक्की राय,नयन दुबे एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment