प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी करणीय कार्यो के विषय पर बैठक संपन्न

राजनीति May 28, 2020

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूर्ण होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिनके क्रियान्वयन के लिये मंडल और जिला स्तर पर दो-दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई है। करणीय कार्य इस प्रकार है :-
1. संपूर्ण समन्वय अनुवर्तन, प्रलेखन, प्रतिवेदन।
2. चर्चा बिन्दु प्रेस कांफ्रेन्स, पत्रकारवार्ता और प्रजेन्टेशन के बिन्दु संकलप पत्र, विभिन्न विडियो।
3. मोर्चा गतिविधियां की निगरानी जैसे ु फेस कवर, सेनेटाइजर आदि का विवरण तथा प्रत्येक मोर्चे द्वारा आयोजित होने वाली 500 विडियो कांफ्रेन्स।
4. व्हाट्सअप ग्रु्रप निर्माण तथा 1000 वीडियो कांफ्रेन्स की निगरानी।
5. वर्चुअल रैली एवं आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर विभिन्न वर्गो के साथ चर्चा का आयोजन।
6. पत्रकार वार्ताएं।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि उक्त करणीय कार्यो को संगठन के माध्यम से जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में किया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, डॉ. राजेश सोनकर, रामकिशोर शुक्ला, विष्णुप्रसाद शुक्ला, कैलाश चौधरी, चिन्टू वर्मा, पप्पू शर्मा, रामस्वरूप गेहलोद, मुकेश जरिया, उपस्थित थे।
बैठक का संचालन रामस्वरूप गेहलोद ने किया एवं आभार चिन्टू वर्मा ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment