म.प्र. सरकार की रीड की हड्डी कहे जाने वाले देवदूत रूपी लाखों कर्मचारियों की जेब पर शिवराज ने डाका डाला है:  सज्जन सिंह वर्मा

राजनीति May 27, 2020

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकारी कर्मचारियों के डीए तथा एरियर रोकने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है आज सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में वीडियो संदेश में श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के हजारों-लाखों सरकारी कर्मचारियों का डीए तथा एरियर रोककर शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों की जेब पर डाका डाला है। कोरोना काल में दिन रात आमजन की सेवा में लगे सरकारी कर्मचारियों को एक साल तक डीए नहीं दे रहे साथ ही उन्हें एरियर का भुगतान भी रोक दिया है। इस संकट के समय ऐसे हजारों लाखों कर्मचारी धन अभाव के कारण संकट में है। श्री वर्मा ने कहा की सभी कर्मचारी इस समय पूरी तरह से कोरोना से लड़ने में आमजन की मदद में लगे हैं उन्हें इस समय भुगतान की सख्त आवश्यकता है। इन कर्मचारी भाइयों और बहनों के साथ ना कभी पहले शिवराज सरकार की हमदर्दी थी ना आज हैं। आने वाले समय में अपने हक़ की लड़ाई हमारे सरकारी कर्मचारी लड़ेंगे और कांग्रेस उनका दमदारी से साथ देगी। 3 4 महीने बाद फिर से कांग्रेस की सरकार आएगी और हम इनका डीए और एरिअर दिलाएँगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment