नागरिकता संशोधन कानून पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी जिलों में करेंगे प्रबुद्धजन सम्मेलन

राजनीति Jan 02, 2020

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी 12 को जबलपुर में

 

 खबर नेशन / Khabar Nation 

 

                भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पूरे देश में दुष्प्रचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि पार्टी सकारात्मक तरीके से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बताएगी। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे। 

 

                पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे 3 जनवरी को उज्जैन नगर एवं शाजापुर, 4 को पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, 5 को केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना एवं पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला सीधी, 6 को श्री कृष्ण पाल जी भिण्ड, सांसद श्री गणेश सिंह अनूपपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा सीहोर एवं श्री अरूण चतुर्वेदी नीमच, 7 को केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर नगर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा शिवपुरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उषा ठाकुर धार, सांसद श्री रामशंकर कठैरिया एवं श्री मनोहर उंटवाल रतलाम, 8 को वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा अलीराजपुर, श्री विनोद सोनकर अशोकनगर, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह टीकमगढ़, छग के पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री श्री विश्वास सारंग राजगढ़ एवं 12 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत मंदसौर एवं केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते डिंडोरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन करेंगे।

 

                केन्द्रीय मंत्रीगण, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी जिलों में कार्यक्रम तय किए जा रहे है।

 

               

Share:


Related Articles


Leave a Comment