इंडियन प्लास्ट पैक फोरम की नई कार्यकारिणी घोषित

शख्सियत Oct 11, 2019

 

 अध्यक्ष सचिन बंसल और सचिव राठी बने

 खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर। प्रदेश के प्लास्टिक उद्योगों के सबसे बडा संगठन इंडियन प्लास्ट पैक  फोरम के द्विवर्षीय चुनाव में नई कार्ययारिणी की घोषणा की गई। चुनाव में र्निविरोध घोषित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सचिन बंसल और सचिव रामकिशोर राठी बनाए गए। साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोद सोमानी,  किशोर वैद्य और श्री मेहुल ठक्कर को मनोनित किया गया। 

कार्यकारिणी में सह सचिव  शोभित बर्मन, कोषाध्यक्ष विकास बांगड और कन्वेयर वरिष्ठ सदस्य  हितेश मेहता मेहता को बनाया गया। नवनिवार्चित अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि प्लास्टिक उद्योगों की समस्याओं और उद्योग के सामने खडें सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसी समस्याओं का शासन के साथ मिल कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उन्होनें कहा कि उद्योग हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित आईपीपीएफ टीम को अनेक औद्योगिक संगठन और वरिष्ठ उद्योगपतियों ने शुभकामानऐं दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment