नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा

 
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा कार्य किए जाएंगे.....
धारा 370 व 35 ए के ऐतिहासिक निर्णय पर 1 से 30 सितम्बर के बीच जनजागरण अभियान
गांधी की 150वीं जयंती पर पद यात्रा 2 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में  

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर, -
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को आ रहा है। माननीय प्रधानमंत्रीजी का जन्मदिन भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा कार्य किए जाएंगे। इस सेवा सप्ताह का प्रभारी भाजपा नगर उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत को बनाया गया।
संपर्क एवं जन जागरण अभियान :-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व क्षमता के कारण धारा 370 और 35। के कलंक को धो दिया गया है। सरकार के इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय के चलते देशवासी गौरव और स्वाभिमान से भरे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिये यह निर्णय भावनात्मक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी कलंक को मिटाने के लिये हमारे प्रणेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दिया था। अतः राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इन क्षणों को अपने समाज के साथ साझा करने और जन-जन में राष्ट्र चेतना जागृत करने की दृष्टि से पार्टी ने 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जन जागरण अभियान के तहत कश्मीर से धारा 370 हटाने के निमित्त प्रबुद्ध जन सभाएं की जाएगी जिसका प्रभारी नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा को बनाया गया।
पदयात्रा :-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2019 तक द्वारा पद यात्रा कार्यक्रम तय करें। लोकसभा सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जायेंगें। उस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायक, महापौर, नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष, नगर परिषद् अध्यक्ष, जिला/जनपद पंचायत अध्यक्ष/सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी उक्त यात्रा में अनिवार्य रूप से साथ में रहेंगे। इसके पश्चात् सांसद दूसरी विधानसभा में पद यात्रा पर जायेंगे। उस यात्रा में भी पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपरोक्तानुसार साथ में रहेंगे। इस यात्रा का समन्वयक नगर महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत को बनाया गया है।
साथ ही आगामी कार्यक्रमों का प्रभारी नगर उपाध्यक्ष श्री जयंत भीसे एवं नगर कार्यशाला का प्रभारी नगर श्री कमल वाघेला को बनाया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment