कोरोना बायरस के चलते मध्यप्रदेश काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

 प्रदेश के  किसानों/गरीबों/पशुधन को  जीविकर्जन हेतु आवश्यक प्रबन्ध जनहित में  कराने की माँग।

भोपाल/ कोरोना बायरस के चलते प्रदेश के किसानों/गरीबों/पशुधन को  जीविकर्जन हेतु आवश्यक प्रबन्ध जनहित में कराये जाने को लेकर मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के गरीबी  रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों सहित खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत पात्रता की श्रेणी में आने वाले हजारों परिवार  जिनकी खाद्यान्न पर्चियां हजारों की मात्रा में बन्द कर दी गई  थी और पुनःजोडने हेतु दिये गये आवेदन पर सर्वर डॉउन होंने के कारण  चालू नही हो सकी  है।जिसका स्पस्ट उदाहरण है कि सागर जिले की नरयावली विधानसभा अंतर्गत सदर ( केंट) क्षेत्र के  हजारों  लोगों की राशन पर्चियां बन्द है यही स्थिति प्रदेश के अधिकांश जिलों की है।साथ ही कोरोना वायरस के प्रतिबन्धों के कारण यह लोग काम मजदुरी के अभाव में भूंखे मरने की कगार पर हैं इन्हें शासन की सहायता की नितांत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिलादण्डाधिकारियों  द्वारा जारी आदेशानुसार  खाद्यान्न  सामग्री होम डिलीवरी का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में आवश्यक वस्तुओं की दरों का उल्लेख नही किया है जो आवश्यक वस्तु अधिनियम अनुरूप नही है। श्री चौधरी ने कहा कि  प्रदेश भर  में  पशुधन गाय,भैैंस,बकरी,
कुटकुट पालन पोषण  तथा किसान खेतों में खड़ी फसलो कि कटाई आदि का उल्लेख जारी आदेश में न होने से प्रभावितो के सामने यह एक बड़ी समस्या उत्पन्न होने के कारण  वह घरों में परेशान है ।पशुधन के भरण पोषण के अभाव में उत्पन्न बीमारियों व पशुओं के मृत होने की स्थिति में मानव जीवन को वडी समस्या खड़ी  होने की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है । श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में माँग की  है कि प्रदेश भर के  जरूरतमंदो को खाद्यान्न सामग्री तथा पशुधन व किसानों  हेतु आवश्यक प्रबन्ध तत्काल  जनहित में कराये जावे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment