मुर्गी पालन केन्द्र को लाभ पहुँचाने के लिए सरकार ने विदेश से मक्के के आयात किया

किसान संघर्ष समिति सिवनी जिले के किसानों द्वारा मक्के के समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के आन्दोलन का समर्थन किया-एड. आराधना भार्गव
किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने मक्के का समर्थन मूल्य 1760.00 रूपये तय किया है। मक्के की फसल आने के बाद 1760.00 रूपये क्विंटल में किसानों के मक्के की खरीदी हुई भी, परन्तु जैसे ही सरकार ने विदेश से मक्के का आयात शुरू किया और मक्के के दाम जमीन पर आ गये। मक्का पैदा करने वाला किसान 900.00 रूपये क्विंटल में मक्का बेचने पर मजबूर हो गया, जिस कीमत पर व्यापारी किसान से मक्का खरीद रहा है उसमें लागत भी नही निकल पा रही है। मुर्गी पालन केन्द्र को लाभ पहुँचाने के लिए सरकार ने विदेश से मक्के का आयात किया, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के मक्का पैदा करने वाले किसानों का मक्का 900.00 रूपये क्विंटल पर पहुँच गया। वर्तमान में किसानों के घर पर मक्के के बोरे भरे पड़े है, जिनमें अब घुन और ईल्लियाँ लगना शुरू हो गई है तथा खरीब की फसल बोनी की तैयारी में किसान फिर जुटने लगा है। छिन्दवाड़ा जिले से लगा हुआ सिवनी जिले के किसानों द्वारा मक्के की खरीदी समर्थन मूल्य पर करों की माँग को लेकर आॅनलाईन आन्दोलन किया जा रहा है। एनडीटीवी पर सिवनी के किसानों द्वारा मक्के का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के आन्दोलन को दिखाया गया। किसान संघर्ष समिति एनडीटीवी का आभार मानती है तथा पूरे प्रदेश में मक्के की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग मध्यप्रदेश सरकार से करती है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment