केंद्रीय रक्षामंत्री ने नीमच में किया जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

विकास के बदलाव को बनाये रखने के लिए फिर भाजपा की सरकार बनाएंः राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन को मजबूती दी, प्रदेश की राजनीति के धोनी हैं शिवराज सिंह चौहान

खबर नेशन/ Khabar Nation

नीमच। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है, इसमें मध्यप्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की जीडीपी 71 हजार 594 करोड़ थी, जो आज 13 लाख 82 हजार करोड़ हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान लगभग 3 प्रतिशत था, जो आज बढ़कर 4.8 प्रतिशत हुआ है। जो भारत पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था के आकार में 10 नंबर पर था वो भारत आज 5वें स्थान पर आ गया है। मोदी जी के नेतृत्व में ये करिश्मा हुआ है। कभी बीमारू राज्य के रूप में पहचान रखने वाले मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। विकास का जो बदलाव आया है उसे कायम रखने के लिए आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाना है। यह बात भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नीमच में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद श्री जफर इस्लाम भी उपस्थित रहे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रथ को हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया।

भारत चांद पर पहुँच गया लेकिन कांग्रेस का राहुल यान आज तक लॉन्च नहीं हो पाया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेसी समझ गए हैं कि अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते इसलिए उन्होंने कई पार्टियों को मिलकर एक कुनबा बना लिया है और उसका नाम इंडिया रख दिया है। विपक्षियों के इस गठबंधन में कुछ लोग सनातन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। हमारे यहां सर्प को भी दूध पिलाकर उसके चिरंजीवी होने की कामना करते हैं। सनातन में धर्म-जाति के नाम पर कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन कांग्रेस के एक घटक के नेता ने सनातन के खिलाफ जो टिप्पणी की है, क्या कांग्रेस को ऐसे घटक से अलग नहीं हो जाना चाहिए। सनातन का विरोध करने वालों को वोट के माध्यम से मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए। रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत चांद पर पहुँच गया है, मंगल ग्रह की यात्रा कर रहा है, हम सूर्य के नजदीक पहुँच रहे हैं। सारे विश्व में इसकी सराहना हो रही है। हम चांद और सूर्य तक पहुँच रहे हैं लेकिन कांग्रेस का राहुल यान 20 सालों से आज तक लॉच ही नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ साल के लिए बीच में आए कमलनाथ ने भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया और केन्द्र की योजनाओं को बाधित किया। कांग्रेस हर चुनाव में गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन गरीब-गरीब ही रहा। अभी नीति आयोग की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर चले गए।

मध्यप्रदेश में भाजपा की बहुत बड़ी विजय होगी

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को आपका आशीर्वाद चाहिए। शिवराज जी राजनीति के धोनी है। मैं ये मानता हूं कि मालवा क्षेत्र अगर खुश रहता है तो पूरा मध्यप्रदेश खुश होता है। शिवराज जी में मैंने गरीबों के लिए जो संवेदनशीलता देखी है वो बिरले लोगों में ही दिखाई देती है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शासक की तरह नहीं एक सेवक की तरह शिवराज जी ने जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि कभी बीमारू राज्य के रूप में पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जिस तरीके से मजबूत बनाया है, उनके नेतृत्व में भाजपा की बहुत बड़ी विजय होगी।

मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआः शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनाथ सिंह जी हमारे ऐसे रक्षामंत्री हैं, जिन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया है कि पहले तो पिद्दी-पिद्दी से देश हमें डराते थे, लेकिन चीन के सैनिकों ने हिमाकत की, तो उनकी गर्दन तोड़कर वापस फेंक दिया। आज हम सभी को प्रधानमंत्री जी पर गर्व है, उनके नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मैंने आज महाकाल बाबा से प्रार्थना की है कि किसान एक महीने से परेशान हैं, बारिश कर दो, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ जाए। हम प्रार्थना तो कर ही रहे हैं, लेकिन मैं हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठूंगा। सूखे का संकट भी आया, तो मैं उसके पार ले जाऊंगा। हम कमलनाथ थोड़े ही हैं, जो कह दें कि हमारे पास तो पैसे ही नहीं हैं। कमलनाथ की सरकार में जब बहुत बारिश हुई और गांधी सागर बांध टूटने की कगार पर था, तब कमलनाथ ने आपको पैसे नहीं दिए। मैं 3,200 करोड़ रुपये की नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूर कर रहा हूँ, जिससे 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में सिंचाई होगी। कांग्रेस ने तो कभी किसी के खाते में पैसे नहीं डाले। ये केवल पैसा नहीं, सम्मान है। मैं माँ-बहन और बेटी की आँखों में आँसू नहीं रहने दूंगा। हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे हैं, मैं मुख्यमंत्री नहीं भाई हूँ। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण हमारा लक्ष्य है, आज बीमारू राज्य विकसित राज्य बनकर खड़ा हो गया है। विकास के काम आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस नहीं भाजपा करेगी। कांग्रेस ने तो एक संगठन बनाया है जो भानुमति का कुनबा है। उनका एक घटक दल है जिनके नेता हैं, वो कह रहे हैं कि सनातन धर्म को मच्छर, कोरोना की तरह खत्म कर देना चाहिए। दुनिया के कई लोग आए, वो न तो सनातन को खत्म कर पाए और न ही हिन्दू को खत्म कर पाए। सनातन को समाप्त करने की बात करने वाले ही समाप्त हो जाएंगे।

गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्पः कैलाश विजयवर्गीय

राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को कभी गाँव और गरीब की याद नहीं आई लेकिन भाजपा का संकल्प “गरीब कल्याण“ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीब के घर में पैदा हुए, उन्हें पता है गरीब का दर्द क्या होता है। उन्होंने चूल्हे पर खाना बनाते समय अपनी माँ की आंख में आंसू देखे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि अब खाना बनाते समय किसी गरीब माता की आंख में आंसू नहीं आने देंगे और उज्जवला योजना से निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरी दुनिया संकट में थी, तब हमारे प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को संकट से बाहर निकाला। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाएं लागू करके साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कराया है। हमें गर्व है श्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री और श्री शिवराज सिंह चौहान जी हमारे मुख्यमंत्री हैं।  

20 साल में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश बीमारू प्रदेश के नाम से पुकारा जाता था। 2003 के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। जनता के आशीर्वाद से इन 20 साल में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिले इसके लिए जन आशीर्वाद यात्रा लेकर हम सब आपके बीच में है। यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बताता है कि जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सरकार की नीतियों, संगठन तंत्र के बल पर व जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में हम ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

आकांक्षा पेटी-जनता कहे मन की बात

नीमच से शुरू हुई जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा ने नवाचार करते हुए जन भावनाओं के अंतर्मन पर अनूठे तरीके से दस्तक दी। यात्रा से पूर्व दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा के प्रांगण में विभिन्न पेटियां लगाई गई। मंच से भाजपा नेतृत्व ने आग्रह किया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से आमजन की क्या अपेक्षाएं, आकांक्षा है वो पर्ची पर लिखकर आकांक्षा पेटी में डाल सकता है। साथ ही सरकार के कार्यों को लेकर हर जन अपने सुझाव भी दे सकता। संगठन ने इस नवाचार से संकेत दिया कि भाजपा की नज़र में समाज के अंतिम तबके का व्यक्ति है, जिनकी प्रगति और तरक्की के सपने सिर्फ पार्टी की बातों में नहीं इरादों में भी है।

यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सभा के पश्चात् रथ यात्रा के स्वागत के लिए नीमच के मुख्य मार्गों पर दोनों और लोगों की कतार लग गई। यात्रा का जनता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विशेषकर महिलाओं ने जिधर से भी जनआशीर्वाद यात्रा गुज़री घरों की छतों और बालकनी से प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के जय के नारे लगाए।

नीमच के रेलवे स्टेशन को बनाएंगे विश्वस्तरीय स्टेशनः अश्विनी वैष्णव

नीमच में यात्रा के शुभारंभ के बाद यात्रा जावद पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच को रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अकोदिया, बेरछा, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, श्यामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट, मक्सी, नेपानगर सहित मध्य प्रदेश के 82 स्टेशनों को भी वर्ल्ड क्लास स्तर का बनाया जाएगा। उन्होंने जनसमूह से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, मप्र शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, डॉ. मोहन यादव, श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवडा, सुश्री उषा ठाकुर, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, श्री मोहन यादव, श्री हरदीप सिंह डंग, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जन आशीर्वाद यात्रा संभाग संयोजक श्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, सह संयोजक श्री तेजबहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, श्री अनिरूद्ध माधव मारू, पूर्व मंत्री व विधायक श्री कैलाश चावला, गुजरात के पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वाघानी, पूर्व विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री कैलाश चावड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, संभागीय मीडिया सह प्रभारी सचिन सक्सेना सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment