विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जीत में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया विभाग की प्रादेशिक बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने दिया मार्गदर्शन

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक को अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री भोला सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा ने संबोधित किया।

अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री भोला सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हमारी तैयारियाँ भी चाक-चौबंद हो।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ा गरीब तबका लाभान्वित हुआ है, उस वर्ग से संपर्क -संवाद कर हमें उसे पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। संगठन विस्तार की दृष्टि से अधिक से अधिक नए लोगों को जोड़ने का प्रयास भी करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीति, नेता और नेतृत्व विहीन है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि 2023 व 2024 में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी, इस दृष्टि से सभी प्रभारियों को और अधिक सक्रिय होकर काम करना है। बैठक में मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सूरज खरे, मोर्चा के कार्यालय मंत्री श्री जगन्नाथ बविसा, प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी श्री सौरभ गोले एवं रतलाम जिला प्रभारी श्री राजा चौहान सहित मोर्चा के मीडिया संभाग प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अमर पेंढारकर व आभार श्री सौरभ गोले ने व्यक्त किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment