आज पूरे प्रदेश में सिंचाई के पानी और बिजली की सबसे बड़ी समस्या है

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी मप्र श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान

बीजेपी का जन धोखा, धन लूट, अवसरवाद यात्रा का ढोंग और प्रपंच चल रहा है

मध्य प्रदेश में किसानों को बर्बाद कर अपनी सत्ता आबाद
करने की भाजपाई कोशिश औंधे मुंह गिरेगी

अमित शाह और नितिन गडकरी से हमारे पांच सवाल है: सुरजेवाला

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

खंडवा में किसानों के सुसाइड पर श्री सुरजेवाला बोले 18 साल में 25 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। खंडवा में नितिन गडकरी जश्न मना रहे है और किसान मौत को चूम रहे है। लेकिन खंडवा में उस किसान के परिवार के आंसू नहीं पोंछ रहे। आज अन्नदाता बर्बादी की कगार पर खड़ा है, सरकार उनसे मौत की खेती करवा रही है।
महाकाल लोक में हुए अनुष्ठान पर श्री सुरजेवाला बोले क्या महाकाललोक के दोषियों की आराधना महाकाल बाबा सुनेगे? यह प्रदेश की जनता को भगवान के भरोसे छोड़ मौत की खेती करने में लगे हुए है, 18 साल से और पिछले 3 साल से एक नाजायज सरकार का चला रहे, प्रजातंत्र का चीर हरण कर एक नाजायज सरकार के मुखिया बने बैठे शिवराज सिंह चौहान, झूठों के सरदार और धोखेबाजों के नुमाइंदे हैं।
राजनाथ सिंह द्वारा शिवराज सिंह चौहान को धोनी कहने पर बोले की इतना बड़ा अपमान हमारे सबसे बेहतरीन क्रिकेटर का शायद किसी ने नहीं किया होगा। वजह यह है कि वह एक ऐसे फिसड्डी प्लेयर हैं जिनको ट्रायल में भी कोई मौका नहीं देगा, क्रिकेट खेलने की बात तो दूर है। क्योंकि जब वह बेट पकड़ते हैं तो हिट विकेट करते हैं और हिट विकेट मध्य प्रदेश है। तो यह हिट विकेट प्लेयर है, इसलिए इसे ट्रायल मैं भी कोई घुसने नहीं देगा।

मंडला आये अमित शाह और श्योपुर आये नितिन गडकरी से हमारे पांच सवाल है

1) क्या अमित शाह और नितिन गडकरी किसानों की पीढ़ा और दर्द को जानते है। खंडवा और श्योपुर के किसानों की फसल का हवाला देते हुये प्रश्न किया?
2) निर्लज, बेशर्म शिवराज सिंह चौहान अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए यात्राओं के जश्न में डूबे हैं और मध्य प्रदेश की खेती बूंद बूंद को तरस रही है। किसानों से धोखेबाजी क्यों?
3) जब फसलें बर्बादी की ओर है और आप वोट खेती खेती काटने की कोशिश क्यों की जा रही है?
4) प्रदेश में सूखे के हालात है और शिवराज जी महाकाल में पूजा का प्रपंच कर रहे है। किसान विरोधी सरकार को वोट क्यों दिया जाए किसानों को राहत क्यों नही दी जा रही?
5) प्रदेश में 15 हजार मेगा वॉट बिजली की जरूरत है 3 हजार की शॉर्टेज है। प्रदेश में बिजली का संकट गहराया है अवसरवाद यात्रा बंद करके किसानों बिजली पानी के बारे में सरकार को सोचना चाहिए?
हेमंता बिस्वा रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया की जगह रिपब्लिक आफ भारत पर बोले कि यह लोग इसी प्रकार की बातों में आपका ध्यान भटकाएँगे। यह कभी बेरोजगारी पर बात नही करेंगे। यह कभी खेती की बात नही करेंगे। यह कभी सूखे की बात नही करेंगे। यह कभी मुआवज़े की बात नही करेंगे। यह कभी महंगाई की बात नही करेंगे। यह केवल शब्दों के प्रपंच और जाल में आपको फ़साएंगे।
स्टालिन के बेटे दयानिधि पर बोले की सनातन धर्म और सनातन संस्कृति हमारे इतिहास वर्तमान और भविष्य का हिस्सा है, वह युग युगांतर तक तक चलती रहेगी। भाषा का अंतर हो तो कई बार भाषा के बोल में कोई शब्द किसी से निकला हो मैं नहीं सुना क्योंकि मुझे कन्नड़ नहीं आती। देश एक है, सूत्र एक है पूरा देश कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक है। पर सारी भाषाओं का मुझे ज्ञान नहीं है मुझे केवल पांच भाषाएं आती है। मैं केवल यह कहूंगा यह कोई विवाद का प्रश्न नहीं हो सकता। सनातन धर्म सनातन संस्कृति कल थी आज है और कल रहेगी जब आप हम नहीं होंगे तब भी रहेगी।
उमा भारती द्वारा सुरजेवाला को नसीहत देने पर बोले मैं मेरी बहन से सहमत हूं उनका घर है, वह लड़े सर फोड़ एक दूसरे का अपमान करें, एक दूसरे को निकाले तिरस्कार करें, बेइज्जत करें उनकी मर्जी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment