मप्र की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट: शोभा ओझा

बहन-बेटियों की सुरक्षा करने में शिवराज सरकार पूरी तरह विफल: सज्जनसिंह

महिलाओं के साथ दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं पर सरकार के
खिलाफ आंदोलन किया जायेगा: प्रियंका किरार

मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ
के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

भोपाल,  जुलाई  2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये मप्र कांग्रेस की मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि मप्र में भाजपा के 18 वर्षों के कार्यकाल में पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ उत्पीड़न की जो जघन्य घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शोषित पीड़ित उन बहन-भांजियों के लिए एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं। मप्र की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। विगत दिनों प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में छात्रा के साथ जो सामूहिक दुराचार की घटना हुई है, उससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की हर बहन-बेटियों को भाजपा राज में दुर्गा और झांसी की रानी की तरह अपना रूप धारण कर लें, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार और अपने आप को मामा कहवाने वाले शिवराजसिंह चौहान प्रदेश की बहन-बेटियों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं।
मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने बताया कि मप्र के विभिन्न जिलों में प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित की जा चुकी है। जिन जिलों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म सहित अन्य घटनाएं हुई, वहां अपनी टीम के साथ पहुंचकर उनके लिए न्याय की मांग सरकार से की। बैठक मंे प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भूमिका, कांग्रेस की मजबूती और भाजपा राज में प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों, सामूहिक दुराचार, हत्या एवं शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद प्रकोष्ठ की महिला नेत्रियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर प्रर्दशन किया गया और बढ़ते महिला अत्याचार पर मूकदर्शक बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजने हेतु ज्ञापन के साथ चूड़ियां प्रशासन को भेंट की गई।    
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, महामंत्री फरजाना खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ की महामंत्री एड. शबनम खान और महामंत्री विद्या यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश भर से प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थीं।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment