देवमयी गौमाता का श्रृंगार, पूजन-आरती कर लगाया 56 भोग विधायक रमेश मेंदोला की पूज्य माताजी की पुण्यतिथि पर गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर /विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के प्रभारी गणेश गोयल ने बताया कि आज विधायक रमेश मेंदोला की पूज्यनीय माताजी ब्रम्हनील श्रीमती रामप्यारीदेवी मेंंदोला की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय रहवासियों ने उनका स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
आपने बताया कि आज पूज्य माताजी की पुण्यतिथि पर सांईनाथ मंदिर स्थित गौशाला में देवमयी गौमाता का श्रृंंगार कर, पूजन आरती की और 56 भोग गौमाता को लगाया गया।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर महामंत्री गणेश गोयल, हरिनायण यादव, सुरेश कुरवाडे, पूजा पाटीदार, राजकपूर सुनहरे आदि नेताआेंं और कार्यकर्ताओं ने गौमाता की आरती उतारी। श्री कैलाश विजयवर्गीय ने गौशाला की सभी गौमाताओं को गुड-पुडी खिलाकर प्रणाम कर गौ माता से आशीर्वाद लिया।
आपने बताया कि गौमाता पूजन आरती व छप्पन भोग लगाने के बाद कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने नगर व आसपास के सभी मठ मंदिरों से आये हुए साधु-संतों व ब्राम्हणों को भोजन भी कराया। तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आमजन में भी भोजन प्रसादी ग्रहण की। माताजी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्य के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।