शिवराज ने अपमान, छल करके बुलाया गया महिलाओं को: विभा पटेल

एक विचार Aug 28, 2023

रक्षाबंधन के नाम पर लाड़ली बहनों को बुलाकर किया

भोपाल,  अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रक्षाबंधन के तीन दिन पहले राखी पर्व के नाम पर भोपाल सहित पूरे प्रदेश से महिलाओं, शासकीय महिला कर्मियों को प्रशासनिक मशीनरी का सीधा दुरुपयोग कर राजधानी के जंबूरी मैदान में बुलाया गया और घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहनों, महिलाओं और मतदाताओं को गुमराह करने के लिये लोक लुभावनी घोषणाएं की गई, जिनका कोई सरोकार नहीं है। आयोजन में महिलाओं को फफूंद लगा बासी और निम्न स्तरीय ख़ाना दिया गया, अधिकांश महिलाओं ने पैकेट खोलने के बाद उन्हें फेंक दिया, खाने में से दुर्गंध भी आ रही थी। शिवराज सरकार के इस अमानवीय व्यवहार को श्रीमती पटेल ने शर्मनाक और महिलाओं का अपमान भी निरूपित किया है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मालूम है कि विधानसभा चुनाव में उन्हें जनादेश नहीं मिलेगा, कांग्रेस की सरकार आदरणीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनेगी, इस कारण शिवराज सिंह चौहान और पूरी भाजपा बौखलाई हुई है। कांग्रेस के वचन पत्र की 500 रू. में रसोई गैस सिलेंडर, बिजली बिल माफ और महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए देने जैसी कुछ घोषणाओं का ऐलान कर दिया।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र की घोषणाएं पहले से ही जनता के बीच में है, ऐसे में शिवराज सिंह चौहान और भाजपा किसी को भ्रमित नहीं कर सकती और न ही कोई उनके छलावे में आएगा। राजनीतिक शुचिता का तकाजा है कि चुनाव नजदीक आते ही घोषणाएं नहीं की जाती लेकिन मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस मान्य सिद्धांत को शिवराज सिंह चौहान भूल बैठे हैं।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और जनदर्शन यात्रा एवं नित नई योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। लेकिन जनता समझदार है उनके झांसे में अब नहीं आएगी।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पहले लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना में तो कुछ किया नहीं और अब लाड़ली बहना के नाम पर महिलाओं को मानसिक रूप से ठगने की कोशिश शिवराजसिंह चौहान कर रहे हैं, इसमें वह कामयाब नहीं हो पाएंगे, क्योंकि जनता जानती है कि आज शिवराज सिंह चौहान के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, वह निरंतर अत्याचार उत्पीड़न का शिकार हो रहीं हैं। वहीं महंगाई भी बेलगाम है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने का ऐलान कांग्रेस पहले ही कर चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने कार्यकाल के आखिरी साल के आखिरी दिनों में महिलाओं की याद आई तो लाड़ली बहनों और महिलाओं को नौकरी में प्राथमिकता, आरक्षण की बात करने लगे। वर्तमान में इन्होंने जितनी भी घोषणाएं की हैं उनकी याद पिछले 18 साल में उन्हें कभी नहीं आई।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहे जितने भी प्रयास कर ले महिलाएं और आम मतदाता कांग्रेस के साथ है और चुनाव में भी उनका आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment